—Advertisement—

इंदौर में चलती बस में लगी आग, टायर फटने के बाद मचा हड़कंप; सभी यात्री सुरक्षित

Author Picture
Published On: 9 July 2026
इंदौर में चलती बस में लगी आग, टायर फटने के बाद मचा हड़कंप; सभी यात्री सुरक्षित

—Advertisement—

इंदौर में चलती बस में लगी आग टायर फटने से हुआ हादसा

पत्रकार
अलीअसगर इज़्जी
इंदौर

इंदौर के शिप्रा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। रीवा से इंदौर आ रही जय अंबे ट्रेवल्स की चलती बस में अचानक आग लग गई। घटना शिप्रा थाने के सामने करीब सुबह 11 बजे हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस का अचानक टायर फट गया, जिसके बाद चालक ने वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया। टायर में हुए घर्षण के कारण बस के अगले हिस्से में आग लग गई और देखते ही देखते धुआं उठने लगा।

1 9

बस में आग लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चालक और परिचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी यात्रियों को तुरंत बस से बाहर सुरक्षित निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना की जानकारी मिलते ही शिप्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

1a 5

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में टायर फटने को हादसे की मुख्य वजह बताया है। घटना के बाद बस को सुरक्षित स्थान पर हटाया गया और मामले की जांच की जा रही है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp