—Advertisement—

सनी देओल ने लगाई पैपराज़ी को फटकार : “आप लोगों को शर्म नहीं आती?” धर्मेंद्र की प्राइवेसी को लेकर जताई नाराजगी

Author Picture
Published On: 13 November 2025
Untitled design 2025 11 13T154838.138

—Advertisement—

बॉलीवुड के लेजेंडरी की डेथ को लेकर कई झूटी अफ़वाए फैलाई गयी थी। जिसके बाद ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और ईशा देओल ने x पर पोस्ट करके इन अफवाहों को सिरे से नकारा था।

बता दे की अभिनेता धर्मेंद्र अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और वह अस्पताल से घर लौट चुके हैं। उनके घर लौटने के दौरान कई मीडिया कर्मी और पैपराज़ी कैमरे लेकर घर के बाहर जमा हो गए। धर्मेंद्र के परिवार ने बार-बार उनसे अपील की कि वे वहां से चले जाएं और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें। इसके बावजूद कुछ मीडिया कर्मी और पैपराज़ी बाहर खड़े रहे, जिससे धर्मेंद्र के बेटे और बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल का गुस्सा फूट पड़ा।

dhr

सनी देओल ने लगाई पैपराज़ी को फटकार : 

सनी देओल ने कैमरे के सामने खड़े मीडिया कर्मियों और पैपराज़ी को कड़ा फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक है और मीडिया को यह समझना चाहिए कि किसी के घर में माता-पिता और बच्चे भी मौजूद होते हैं। गुस्से में सनी ने हाथ जोड़कर कहा:
“आप लोगों को शर्म नहीं आती? आपके घर में मां-बाप हैं, बच्चे हैं, और आप उन्हें वीडियो बना रहे हो। शर्म नहीं आती?”

पैपराज़ी क्या होते हैं ?

पैपराज़ी वे फोटोग्राफर्स होते हैं, जो मशहूर हस्तियों जैसे फिल्म स्टार्स और क्रिकेटर्स की तस्वीरें लेने का काम करते हैं। अक्सर ये सेलिब्रिटीज का पीछा करते हैं और निजी पलों की भी तस्वीरें खींच लेते हैं, जिससे उनकी प्राइवेसी प्रभावित होती है। कई बार सेलिब्रिटीज इसे लेकर नाराजगी जाहिर करते हैं।

निधन की झूठी खबरें भी सामने आई थीं :

दो दिन पहले मीडिया में धर्मेंद्र के निधन की खबरें भी आई थीं। कई लोग इन अफवाहों पर यकीन कर श्रद्धांजलि देने लगे थे। हालांकि, धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने इसे अफवाह बताया और मीडिया पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के स्वस्थ होने के बावजूद ऐसी झूठी खबरें फैलाना बिल्कुल गलत है।

 

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp