प्रेस नोट
संवादाता : कौशिक पण्डित
जिला – धार
थाना – मनावर
दिनांक – 06.07.2026
Manawar पुलिस की त्वरित कार्यवाही
हत्या के प्रयास के प्रकरण में 24 घंटे के भीतर 02 आरोपी गिरफ्तार
अभिरक्षा में लिया गया एक विधि-विरुद्ध बालक
घटना का संक्षिप्त विवरण –
दिनांक 05.07.2026 को फरियादी विकास पिता मांगीलाल डावर, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम कुराड़ाखाल, थाना मनावर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पुरानी रंजिश के चलते दिनांक 04.07.2026 की रात्रि लगभग 11:00 बजे कुराड़ाखाल फाटे के पास रितेश, सुनील एवं एक विधि-विरुद्ध बालक ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी सुनील ने फरियादी के साथी पोसिया उर्फ गोपाल मेहड़ा के पेट में चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने आए आकाश के साथ भी मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बड़वानी रेफर किया गया।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मनावर में अपराध क्रमांक 496/2026 अंतर्गत धारा 109(1), 296(बी), 115(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस कार्यवाही –
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं एसडीओपी मनावर श्री ब्रजेश मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनावर निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर सूचना के आधार पर 24 घंटे के भीतर आरोपी *रितेश* एवं *सुनील* को गिरफ्तार किया तथा एक *विधि-विरुद्ध बालक* को अभिरक्षा में लिया। आरोपी सुनील के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर जप्त किया गया। दोनों आरोपियों एवं विधि-विरुद्ध बालक को दिनांक 06.07.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी –
1. रितेश पिता स्व. नवलसिंह अम्लियार, जाति भील, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम कुराड़ाखाल, थाना मनावर
2. सुनील पिता मगन चौहान, जाति भील, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14, भीलटपुरा, मनावर
अभिरक्षा में लिया गया –
एक विधि-विरुद्ध बालक
जप्त मशरूका –
घटना में प्रयुक्त एक चाकू
आपराधिक रिकॉर्ड –
आरोपियों के विरुद्ध थाना मनावर के अपराध क्रमांक 496/2026 में धारा 109(1), 296(बी), 115(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई है।
सराहनीय कार्य –
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, उपनिरीक्षक गिलदार सिंह बघेल, आरक्षक कमल सोलंकी (1086), राकेश परमार (576) एवं शोभाराम खरते (303) का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।
