—Advertisement—

मनावर में विकास की बड़ी सौगातें, विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने जनता को दिया श्रेय

Author Picture
Published On: 27 August 2026
WhatsApp Image 2026 08 27 at 8.31.28 PM

—Advertisement—

मनावर विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए जनता और पत्रकारों का आभार जताया। उन्होंने अस्पताल, 1300 करोड़ की नल-जल योजना, कॉलेज, स्कूल, ब्रिज और स्टेट हाईवे-38 फोरलेन को अपने संघर्ष की प्रमुख उपलब्धियां बताया।

मनावर विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने गिनाईं 8 साल की बड़ी उपलब्धियां, क्षेत्रवासियों और पत्रकारों का जताया आभार

रिपोर्ट: नरेंद्र सिरवी
लोकेशन: मनावर, धार

मनावर विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने मनावर विधानसभा क्षेत्र के समस्त क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने उन जैसे पढ़े-लिखे युवा पर भरोसा और विश्वास जताकर दूसरी बार विधानसभा में विधायक बनाकर क्षेत्र की सेवा करने का अवसर प्रदान किया। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से उन्हें विधानसभा में पहुंचने और मनावर के विकास के लिए लगातार संघर्ष करने का अवसर मिला।

8 साल के संघर्ष की गिनाईं उपलब्धियां

डॉ. हीरालाल अलावा ने कहा कि विधानसभा में पिछले 8 सालों के लगातार संघर्ष का परिणाम है कि सेमलदा रोड, मनावर पर 9 करोड़ 51 लाख रुपये की लागत से नया भव्य आधुनिक सिविल अस्पताल बनवाया गया, जिसका लाभ मनावर विधानसभा के साथ गंधवानी और धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को भी मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि मनावर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के लिए 1300 करोड़ रुपये की समूह नल-जल प्रदाय योजना स्वीकृत कराई गई, जिससे मनावर और उमरबन ब्लॉक की प्रत्येक ग्राम पंचायत तक नर्मदा नदी का स्वच्छ जल पहुंचेगा।

कॉलेज, स्कूल और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सौगात

उमरबन ब्लॉक के उपड़ी में 5 करोड़ रुपये की लागत से नया कॉलेज भवन, 40 करोड़ रुपये का कन्या शिक्षा परिसर, उपड़ी और बाकानेर में सीएम राइज स्कूल तथा उपड़ी में 5 करोड़ रुपये की लागत से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्वीकृत कराने की बात भी विधायक ने कही।

मनावर ब्लॉक के देवला में 39 करोड़ रुपये की लागत से एकलव्य आवासीय परिसर, सेमलदा रोड पर सीएम राइज स्कूल और 100 सीटर कन्या छात्रावास स्वीकृत कराने को भी उन्होंने प्रमुख उपलब्धि बताया।

स्टेट हाईवे-38 फोरलेन को बताया बड़ी उपलब्धि

डॉ. अलावा ने कहा कि वर्षों से लंबित मान नदी पर बाकानेर और देवरा में पुल निर्माण तथा 68 करोड़ रुपये की लागत से नर्मदा नदी पर सेमलदा ब्रिज के बाद अब सबसे बड़ी उपलब्धि स्टेट हाईवे-38 पर मांगोद, मनावर और खलघाट को जोड़ने वाले फोरलेन की स्वीकृति है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक संघर्ष के बाद संभव हुआ है और इससे प्रतिदिन होने वाले सड़क हादसों में कमी आने के साथ सैकड़ों जानें बच सकेंगी।

विधायक ने कहा कि ये सभी उपलब्धियां जनता के आशीर्वाद से संभव हुई हैं। उन्होंने मनावर क्षेत्र के पत्रकार बंधुओं का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारों ने क्षेत्र की समस्याओं और मांगों को अपने अखबारों में प्रमुखता से जगह देकर सरकार को जगाने का कार्य किया।

डॉ. हीरालाल अलावा
विधायक, मनावर
राष्ट्रीय जयस संरक्षक

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp