Manawar ।
संवादाता : कौशिक पण्डित
Manawar : तहसील के ग्राम दाभड़ में आठ माह की गर्भवती महिला को जहरीले सांप के काटने का गंभीर मामला सामने आया। ग्राम दाभड़ निवासी बबीता बाई, पति मोहन, को घर पर जहरीले सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में महिला की हालत बिगड़ने लगी और वह बेहोश होकर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने लगी। परिजन तत्काल उसे मनावर के पार्वती अस्पताल लेकर पहुंचे।
अस्पताल के चिकित्सक डॉ. के.सी. राणे ने बताया कि अस्पताल पहुंचने तक महिला की स्थिति अत्यंत गंभीर थी। उनका ऑक्सीजन स्तर (स्वह2) 50 प्रतिशत से भी कम था तथा पल्स और ब्लड प्रेशर लगभग नहीं मिल रहा था। गंभीर स्थिति को देखते हुए महिला को तुरंत वेंटिलेटर पर रखा गया और एंटी
स्नेक वेनम सहित आवश्यक उपचार शुरू किया गया। डॉ. राणे ने बताया कि सबसे बड़ी चुनौती महिला के साथ उसके गर्भ में पल रहे आठ माह के शिशु की जान बचाना थी। चिकित्सकों की टीम ने लगातार निगरानी और उपचार जारी रखा। करीब 12 घंटे तक चले संघर्ष के बाद बबीता बाई को होश आया। डॉक्टरों के अनुसार समय पर मिले उपचार और सतत निगरानी के कारण मां और गर्भस्थ शिशु दोनों अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। उपचार पूर्ण होने के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
यह मामला समय पर उपचार और चिकित्सकीय टीम की तत्परता का एक सफल उदाहरण बनकर सामने आया। मनावर में कई लोगों को नई जिंदगी दे चुके है डॉक्टर के, सी, राणे मनावर और आसपास के क्षेत्र के लिए वरदान है डॉक्टर श्री कृष्ण चन्द्र राणे साहब ।
