महिदपुर रोड के श्री राजेंद्र सुरि ज्ञान मंदिर में साध्वी डॉ. अमृतरसा श्रीजी की निश्रा में पक्ष-विपक्ष प्रतियोगिता हुई। समाजजनों ने विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विचार रखे।
महिदपुर रोड में पक्ष-विपक्ष प्रतियोगिता आयोजित, समाजजनों ने उत्साह से लिया भाग
विभिन्न सामाजिक विषयों पर श्रावक-श्राविकाओं ने रखे अपने विचार
दैनिक स्वराज वाणी
महिदपुर रोड। श्री राजेंद्र सुरि ज्ञान मंदिर में परम पूज्य साध्वी डॉ. अमृतरसा श्रीजी महाराज साहब आदि ठाणा की पावन निश्रा में पक्ष-विपक्ष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के श्रावक-श्राविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न सामाजिक विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में लड़कियों का नौकरी करना उचित या अनुचित, खर्चीली शादियां, मोबाइल का उपयोग, समाज में बढ़ता फैशन, प्री-वेडिंग शूट, अंतरजातीय विवाह और महिलाओं की किटी पार्टी जैसे विषयों पर पक्ष-विपक्ष में विचार रखे गए।
इस अवसर पर बदनावर श्री संघ ने उपस्थित होकर पूज्य साध्वीजी के दर्शन-वंदन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।
जैन समाज मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने बताया कि धार्मिक भक्ति प्रभावना एवं संपूर्ण दिवस का लाभ संदीप कुमार, प्रणय कुमार चत्तर परिवार द्वारा लिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजनों ने उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त किया।

