—Advertisement—

महिदपुर रोड में शारदीय नवरात्रि का भव्य आगाज, मां अंबे के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Author Picture
Published On: 24 September 2025
WhatsApp Image 2025 09 24 at 5.23.34 PM

—Advertisement—

महिदपुर रोड में शारदीय नवरात्रि का भव्य आगाज, मां अंबे के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

महिदपुर रोड, सोमवार: शारदीय नवरात्रि का भव्य प्रारंभ सोमवार से महिदपुर रोड स्थित मां अंबे के दरबार में हुआ। नगरवासियों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखते ही बन रहा है। मां अंबे के दरबार को आकर्षक विद्युत रोशनी और रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है, जिससे यह स्थल शाम होते ही जगमग रोशनी से प्रकाशित हो उठता है।

सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति के आयोजन में प्रतिदिन रात्रि को मां अंबे की महा आरती का आयोजन किया जा रहा है। हजारों श्रद्धालु रात्रि में आरती में शामिल होकर मां अंबे का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस दौरान भक्तगण पूरी श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ हलवे का भोग ग्रहण करते हैं और मां की महा प्रसादी का आनंद लेते हैं।

रात्रि के समय दरबार में महिलाओं, बालिकाओं और नवयुवकों द्वारा भव्य गरबा पंडाल में गरबा नृत्य कर मां शक्ति की आराधना की जा रही है। नगरवासियों के लिए यह मंदिर आस्था, विश्वास और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बन चुका है। नवरात्रि के दौरान श्रद्धालु अपार उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ तप और आराधना करते हुए मां दुर्गा की पूजा कर रहे हैं।

विशेष रूप से प्रत्येक वर्ष नवरात्रि के नवमी के दिन, सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति नगरवासियों के सहयोग से भंडारे का आयोजन करती है। इस भंडारे में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों सहित नगर के हजारों भक्त उपस्थित होकर मां अंबे की महा प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं।

WhatsApp Image 2025 09 24 at 5.23.33 PM

संध्या होते ही पूरे नगर में मां के मधुर भजन की आवाज गूंजने लगती है। रात्रि 8:00 बजे के आसपास नगर के प्रत्येक व्यक्ति के कदम श्रद्धा भाव के साथ मां अंबे के दरबार की ओर बढ़ते हैं। प्रतिदिन हजारों भक्त मां अंबे की आरती और गरबा नृत्य में भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

नगर के सामाजिक कार्यकर्ता सचिन भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार भी नवरात्रि उत्सव पिछले वर्षों की तरह भव्य और श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ के साथ आयोजित किया जा रहा है।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp