माहेश्वरी समाज नागदा में शरद पूर्णिमा उत्सव और डांडिया रास का भव्य आयोजन
📍 स्थान: स्नेहकुंज गार्डन, नागदा
नागदा: माहेश्वरी समाज नागदा के तत्वाधान में शरद पूर्णिमा उत्सव और डांडिया रास का भव्य आयोजन स्नेहकुंज गार्डन में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। समाज के सैकड़ों सदस्य, मातृशक्ति और युवा वर्ग ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और इसे यादगार बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और भगवान महेश की आराधना से हुई। इसके बाद रंग-बिरंगे डांडिया रास की प्रस्तुति ने समस्त वातावरण को भक्तिमय और उत्सवी बना दिया। वरिष्ठजन, महिलाएं और बच्चे पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर डांडिया की ताल पर झूमते नजर आए।
माहेश्वरी समाज के सचिव प्रतीक गगरानी ने बताया कि कार्यक्रम के विशेष आकर्षण के रूप में दूध की प्रसादी का वितरण किया गया, जो समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री बंसीलाल जी मालपानी द्वारा उनके जन्मदिन के अवसर पर प्रदान की गई। इस मौके पर समाज जनों ने श्री बंसीलाल जी मालपानी को पुष्प माला, शाल और श्रीफल देकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
मंच संचालन समाज के अध्यक्ष श्री घनश्याम राठी द्वारा उत्साहपूर्वक किया गया। आयोजन की सफलता में माहेश्वरी समाज नागदा के सभी पदाधिकारी, महिला मंडल, कपल ग्रुप और युवा संगठन के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
समारोह के अंत में उपस्थित सभी समाजजनों को समाज की एकता, संस्कृति और परंपरा को बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्य गोविंदलाल मोहता, बंसीलाल मालपानी, देवकरण डांगरा, बंसीलाल राठी, मुरलीधर राठी, गोपाल मोहता, सतीश बजाज, गिरिराज मालपानी, रमेश राठी, मनोज राठी, राजेंद्र मालपानी, अशोक बिसानी, राजकुमार मोहता, बसंत मालपानी, सौरभ मोहता, प्रशांत राठी, पंकज डांगरा, वीरेंद्र मालपानी, नितेश राठी, प्रतीक सोडानी सहित महिला संगठन की श्रीमती सीमा मालपानी, ज्योति मोहता, प्रीती मालपानी, उर्मिला डांगरा, सुनीता राठी, सुषमा बिसानी, निक्की राठी, सुरभि राठी, कीर्ति डांगरा आदि उपस्थित थे।
संवाददाता: जीवन लाल जैन, नागदा

