—Advertisement—

Indore में श्रद्धा के साथ मनाया क्षमावाणी महापर्व, संतों ने बताया सच्ची क्षमा का महत्व

Author Picture
Published On: 28 September 2026
Indore

—Advertisement—

104 वर्ष पुरानी परंपरा के तहत कांच मंदिर में मना क्षमावाणी महापर्व

*इंदौर में दिगंबर-श्वेतांबर संतों के सान्निध्य में हुई सामूहिक क्षमायाचना*

राजेश जैन दद्दू

*Indore ।* इतवारी बाजार स्थित कांच मंदिर प्रांगण में 104 वर्ष पुरानी परंपरा का निर्वाह करते हुए दिगंबर जैन समाज ने क्षमावाणी पर्व श्रद्धा और आत्मीयता के साथ मनाया। कार्यक्रम के आरंभ में अनेक संतों के सान्निध्य में जिनेंद्र भगवान का अभिषेक किया गया।

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि

क्षमावाणी पर्व में आचार्य श्री सिद्धांतसागरजी, आचार्य श्री सुनीलसागरजी ससंघ, मुनि श्री साध्यसागरजी, मुनि श्री आचरणसागरजी तथा श्वेतांबर ज्योतिर्विद चंद्रिका डॉ. कुमुदलताजी म.सा. के सान्निध्य में संपन्न हुआ।
धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज ने कहा कि क्रोध रहते सच्ची क्षमा संभव नहीं है। कपट से मित्रता कमजोर होती है और स्वार्थ से ईर्ष्या बढ़ती है। उन्होंने कहा कि बढ़ती ऑनलाइन दुनिया में इंसानियत ऑफलाइन होती जा रही है। सभी समाज जनों को रात्रि भोजन त्याग का संकल्प लेना चाहिए तथा संतों के प्रति भेदभाव छोड़कर जिनशासन के प्रति समभाव रखना चाहिए। नमोस्तु शासन जयवंत हो का जय घोष करना चाहिए।

आचार्य श्री सिद्धांत सागर जी महाराज ने कहा कि सच्ची क्षमा वही है, जिसमें मन में द्वेष की कोई स्थिति शेष न रहे। केवल शब्दों से क्षमा मांगना पर्याप्त नहीं है, बल्कि हृदय से वैर, कटुता और प्रतिशोध की भावना को समाप्त करना ही क्षमा का वास्तविक स्वरूप है। इस अवसर पर परम पूज्य
मुनि श्री साध्यसागरजी एवं मुनि श्री आचरणसागरजी ने भी क्षमावाणी पर्व के महत्व पर प्रवचन दिए।

श्वेतांबर ज्योतिर्विद चंद्रिका डॉ. कुमुदलताजी म.सा. ने कहा कि वर्ष 2008 में सामूहिक क्षमावाणी का जो आयोजन हुआ था, उसी भाव से आज पुनः यह बीड़ा उठाया गया है, जो अत्यंत प्रशंसनीय है। कथनी और करनी में प्रायः बड़ी दूरी होती है, इसलिए क्षमा केवल शब्दों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, वह मन की गहराइयों से अनुभव और व्यवहार में उतरनी चाहिए।
धर्मसभा का प्रारंभ आर्यिका सुरभिश्रीजी माताजी के मंगलाचरण से हुआ। सामूहिक क्षमा याचना के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और आरएसएस प्रमुख इंदौर भी उपस्थित रहे। सुगंध दशमी पर झांकी और मंडल जी के पुरस्कारों की घोषणा सुशील पांड्या ने की।
आयोजन श्री मानकचंद मनीराम गौड़, कांच मंदिर ट्रस्ट, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन इंदौर रीजन तथा दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद कीर्ति स्तंभ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। मंचासीन अतिथियों में कांच मंदिर ट्रस्ट से कमलेश कासलीवाल व अमित कासलीवाल, सोशल ग्रुप फेडरेशन से मनोहर झांझरी, राकेश विनायका, प्रदीप चौधरी व संजय पापड़ीवाल तथा सामाजिक संसद कीर्ति स्तंभ से आनंद गोधा, नवीन गोधा, हर्ष जैन और विजय पाटोदी डॉ जैनेन्द्र जैन शामिल रहे। कार्यक्रम का संयोजन प्रिंसिपल टोंग्या, मनीष गंगवाल, रितेश पाटनी एवं ऋषभ जैन ने किया।

*प्रचार प्रमुख*
*राजेश जैन दद्दू, इंदौर*

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp