कुक्षी के BAPS स्वामीनारायण मंदिर में 4 अक्टूबर को महंत स्वामी महाराज का जन्मदिन महोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम शाम 6 से 8 बजे तक होगा।
कुक्षी में 4 अक्टूबर को मनेगा महंत स्वामी महाराज का जन्मदिन महोत्सव
BAPS स्वामीनारायण मंदिर में होगा आयोजन, संतों की रहेगी पावन उपस्थिति
रिपोर्ट: नरेंद्र सिरवी
कुक्षी। BAPS स्वामीनारायण मंदिर, कापसी फाटक, कुक्षी में परम पूज्य प्रकट गुरुहरि महंत स्वामी महाराज का पावन जन्मदिन महोत्सव रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित होगा।
महोत्सव में पूज्य दिव्यस्वरूप स्वामीजी एवं पूज्य अमृतनिधि स्वामीजी की विशेष पावन उपस्थिति रहेगी। महंत स्वामी महाराज BAPS के प्रकट गुरुहरि हैं। उनके जीवन और सेवाकार्यों से प्रेरित होकर देश-विदेश में बड़ी संख्या में हरिभक्त सत्संग, सेवा, संस्कार एवं समाजोपयोगी गतिविधियों से जुड़े हैं।
आयोजकों के अनुसार महोत्सव में कुक्षी एवं आसपास के गांवों सहित मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से हरिभक्तों के शामिल होने की अपेक्षा है। सभी समाजों के नागरिकों एवं हरिभक्तों को सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है।
महोत्सव के समापन के बाद श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी रहेगी। आयोजकों ने सभी से समय पर BAPS स्वामीनारायण मंदिर, कापसी फाटक पहुंचकर महोत्सव में सहभागी बनने का अनुरोध किया है।
