—Advertisement—

मौसम विभाग का अनुमान: दिसंबर-जनवरी में प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड रहने की संभावना

Author Picture
Published On: 6 December 2025
mp weather update 2025 12 06 07 31 16

—Advertisement—

भोपाल। उत्तर भारत से बह रही ठंडी हवाओं के चलते मध्यप्रदेश में ठंड फिर तेज हो गई है। ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग सबसे अधिक प्रभावित हैं। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के 19 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। वहीं, रीवा 5.8 डिग्री के साथ सबसे ठंडा शहर रहा। मौसम विभाग ने 7 और 8 दिसंबर को ठंड और तेज होने की संभावना जताई है।

शहरों में रात और दिन का तापमान

  • भोपाल: न्यूनतम 8.2°C
  • ग्वालियर: न्यूनतम 7.5°C
  • जबलपुर: न्यूनतम 9.9°C
  • इंदौर: न्यूनतम 11°C, अधिकतम 24.8°C
  • उज्जैन: न्यूनतम 11.7°C, अधिकतम 26.5°C
  • रीवा: न्यूनतम 5.8°C
  • पचमढ़ी: न्यूनतम 6.7°C, अधिकतम 23.2°C

प्रदेशभर में रात के तापमान में औसतन 2-3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। दिन के समय भी सर्द हवाओं का असर महसूस किया गया, जिसमें पचमढ़ी, नरसिंहपुर, बैतूल, शिवपुरी और धार में अधिकतम तापमान 23–25°C के बीच रहा।

Untitled design 2025 12 05T230040.637

मौसम विभाग का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिस्सों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फबारी और वर्षा की संभावना है। इन क्षेत्रों से आने वाली ठंडी हवाएं मध्यप्रदेश तक पहुँच रही हैं। दिसंबर और जनवरी में प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड रहती है और ये महीना सबसे अधिक सर्द हवाओं के प्रवेश का समय है।

नवंबर में भी बने रिकॉर्ड

भोपाल में नवंबर में लगातार 15 दिन शीतलहर का असर रहा, जो साल 1931 के बाद सबसे लंबा दौर माना गया। 17 नवंबर की रात न्यूनतम तापमान 5.2°C दर्ज किया गया, जबकि इंदौर में न्यूनतम तापमान 6.4°C था, जो पिछले 25 वर्षों में सबसे ठंडी रात थी। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, नवंबर के अंत में हवाओं की दिशा बदलने से थोड़ी राहत मिली।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp