पूर्व कलेक्टर केदार शर्मा ने किए माँ आशापुरी के दर्शन, महाकाली स्वरूप में सजे दरबार में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
दैनिक स्वराज वाणी संवाददाता साल्वे जी मंडलेश्वर
सप्तमी पर माँ कालरात्रि के रूप में हुआ भव्य श्रृंगार; कई गाँवों से निकलीं चुनरी यात्राएँ, सतचंडी महायज्ञ जारी
महेश्वर । शारदीय नवरात्रि पर माँ आशापुरी धाम में अलौकिक छटा बिखरी है। महाकाली स्वरूप के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सप्तमी तिथि पर माँ कालरात्रि के रूप में माता का विशेष श्रृंगार किया गया, जिसकी झलक पाने के लिए श्रद्धालु घंटों कतारों में खड़े दिखे।
पूर्व कलेक्टर ने किया विशेष पूजन
खरगोन जिले के सेवानिवृत्त पूर्व कलेक्टर केदार शर्मा ने माँ आशापुरी धाम पहुँचकर विधि-विधान से विशेष पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में चल रहे सतचंडी महायज्ञ से पूरे अंचल में भक्तिमय वातावरण है।

गाँव-गाँव से निकलीं चुनरी यात्राएँ
करोली, काकारिया, मेहतवाड़ा, मोहना, धार फाटा, मातमूर, गुजरी और बबलाई सहित कई गाँवों से भव्य चुनरी यात्राएँ निकलीं। ग्रामीण जयकारों और ढोल-ताशों के साथ चुनरी लेकर मंदिर पहुँचे और माँ को अर्पित की।
श्रद्धालुओं के लिए सेवा कार्य
- मुकाती परिवार, करोली: चाय और ठंडे पानी की व्यवस्था
- व्यापारी संघ, आशापुर: नींबू पानी
- माँ आशापुरी भक्त मंडल, करोली: गन्ने का रस
- मंदिर प्रांगण में खिचड़ी प्रसादी का वितरण
