लायंस क्लब नागदा 11 जुलाई को करेगा विशेष सम्मान समारोह, सेवा और सहयोगियों का होगा सम्मान
नागदा से जीवन जी की रिपोर्ट
नागदा (नि.प्र.)। Lions Club Nagda द्वारा समाज सेवा, सहयोग एवं मानवीय मूल्यों को समर्पित व्यक्तित्वों के सम्मान में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार, 11 जुलाई 2026 को सायं 7:30 बजे स्नेह कुंज गार्डन, नागदा में किया जाएगा।
क्लब अध्यक्ष लायन एन. के. मिश्रा ने बताया कि यह समारोह अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान क्लब को विभिन्न क्षेत्रों में मिले सहयोग, मार्गदर्शन एवं सेवा भावना के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर समाजसेवा, सहयोग एवं क्लब की गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सहयोगियों को स्मृति-चिन्ह एवं सम्मान-पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लायंस क्लब सदैव सेवा, सहयोग और सम्मान की भावना के साथ समाजहित में कार्य करता रहा है। यह सम्मान समारोह उन सभी व्यक्तित्वों के प्रति आभार व्यक्त करने का एक प्रयास है, जिनके सहयोग से क्लब निरंतर जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ा रहा है।
क्लब परिवार ने सभी आमंत्रित अतिथियों से आग्रह किया है कि वे उपस्थित होकर समारोह की गरिमा बढ़ाएं तथा इस विशेष अवसर को सफल एवं यादगार बनाएं।
