Lions Club Nagda गोल्ड का नवीन कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह कल
सेवा, नेतृत्व और समर्पण के नए संकल्प के साथ नई टीम संभालेगी दायित्वLions Club Nagda Gold New Team to Take Oath
नागदा। Lions Club Nagda गोल्ड के नवीन सत्र 2026-27 की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को सायं 7:00 बजे रंगोली रिसॉर्ट, बायपास रोड, नागदा जंक्शन पर आयोजित किया जाएगा।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान तथा शपथ विधि अधिकारी के रूप में पीडीजी लायन डॉ. आर. के. बोरसिया उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में लायंस इंटरनेशनल के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न क्लबों के सदस्य, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी सहभागिता करेंगे।
इस अवसर पर नवीन कार्यकारिणी को विधिवत शपथ दिलाई जाएगी, जिसमें लायन लखन गुर्जर अध्यक्ष, लायन देव बम्बीवाल सचिव एवं लायन मीना अग्रवाल कोषाध्यक्ष सहित पूरी टीम आगामी सत्र के लिए अपना दायित्व ग्रहण करेगी।
लायंस क्लब नागदा गोल्ड ने सभी सदस्यों, समाजजनों एवं गणमान्य नागरिकों से इस गरिमामय समारोह में उपस्थित होकर नई कार्यकारिणी का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया है। कार्यक्रम के पश्चात स्नेहभोज का आयोजन भी रखा गया है। नागदा से
जीवनलाल जैन की रिपोर्ट। 9179662633
