बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे घोषित हो रहे हैं, जिसमें RJD ने तेजस्वी यादव और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जय प्रकाश यादव समेत कुल 143 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें 24 महिलाएं शामिल हैं। बता दे की तेजस्वी यादव ने राघोपुर सीट से चुनाव लड़ा।
RJD के विजेता उमीदवार
RJD के प्रमुख जीतने वाले उम्मीदवारों में सुरसंड से सैयद अबु दोजाना, बिस्फी से आसिफ अहमद, छातापुर से डॉ. विपिन कुमार सिंह, नरपतगंज से मनीष यादव, रानीगंज से अविनाश मंगलम, महिषी से गौतम कृष्णा, दरभंगा ग्रामीण से ललित कुमार यादव, कुरहानी से सुनील कुमार सुमन, परू से शंकर प्रसाद, और रघुनाथपुर से ओसामा शाहब शामिल हैं।
अन्य सीटों पर RJD के उम्मीदवार :
राघोपुर से तेजस्वी प्रसाद यादव, बिहारीगंज से रेनु कुशवाहा, बैसी से अब्दुस सुब्हान, बोचहां से अमर पासवान, वरसलाईगंज से अनीता देवी महतो आदि।
RJD के अलावा अन्य गठबंधन दलों के उम्मीदवारों की स्थिति भी प्रतिस्पर्धी रही, और बता दे की इस बार बिहार में कुल मतदान प्रतिशत 66.91% रहा।
RJD का 31 सीटों पर कब्ज़ा
इस बार के चुनाव में RJD का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा।अभी तक के चुनाव नतीजों में पार्टी ने 31 सीटें अपने नाम की है। अब देखना ये है की 243 सीटों में से RJD कितनी सीटों पर कब्ज़ा कर पाती है।
