लाल सिंह आर्य का गोहद में स्वागत भाजपा ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने छीमका, गोहद चौराहा और बिडखरी में फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ किया।
गोहद ग्रामीण मंडल में हुआ भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य का भव्य स्वागत
कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं : आर्य
भिण्ड/गोहद। लाल सिंह आर्य का गोहद में स्वागत भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ किया। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य के प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर छीमका, गोहद चौराहा और बिडखरी में जगह-जगह फूल-मालाएं पहनाकर, ढोल-नगाड़ों तथा आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया।
लाल सिंह आर्य का गोहद में स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि लाल सिंह आर्य की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति केवल भिण्ड जिले ही नहीं, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने संगठन में लंबे समय तक सक्रिय रहकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया है। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ अब राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को मिलेगा।
कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत : लाल सिंह आर्य
इस अवसर पर लाल सिंह आर्य ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपा है, उसका वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वाह करेंगे।
ये रहे स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह तोमर, महामंत्री वीरेंद्र भार्गव, अवधेश शर्मा, मीडिया प्रभारी, वरिष्ठ भाजपा नेता बादशाह सिंह तोमर, रमाकांत चौधरी, अशोक सिंह तोमर, समरसता संयोजक रविंद्र सिंह तोमर, ओमवीर सिंह तोमर, संतोष भदौरिया मसूरी, उदयवीर सिंह, सुरेंद्र तोमर, राघवेंद्र सिंह पवैया, डिंपल चौहान, दिनेश शर्मा, पवन उपाध्याय, हरेंद्र तोमर, महेंद्र तोमर, हबेद्र सिंह कौरव, डॉ. लक्षकार शेरपुर, अनुज सिंह तोमर, रूप सिंह बंजारा, ओमू शर्मा, राजू यादव, सतीश शर्मा, मुरारी लाल शर्मा, रचना जाटव, लक्ष्मी जाटव, रणवीर जाटव, मनोज, दिनेश बंसल सरपंच सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

