राखी पर बहनों को सीएम मोहन यादव का खास तोहफा!
1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में आएंगे 250 रुपये का रक्षाबंधन शगुन 🎁
रक्षाबंधन से पहले मध्यप्रदेश की बहनों के लिए खुशखबरी!
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 अगस्त को नरसिंहगढ़ (राजगढ़) से 1.26 करोड़ बहनों को 250-250 रुपये का रक्षाबंधन शगुन देंगे। यह राशि लाड़ली बहना योजना की 1250 रुपये की मासिक किस्त से अलग होगी।
💬 सीएम बोले – “महिलाएं मेरी बहनें हैं, उनका सम्मान मेरा धर्म है। यह शगुन भाई की तरफ से एक छोटा सा प्यार भरा तोहफा है।”
🚺 योजना में बड़े बदलाव:
📈 2028 तक बहनों को हर महीने मिलेंगे ₹3000
💰 दीपावली बाद हर बहन को मिलेंगे ₹1500/महीना
👩💼 महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार 1500 करोड़/माह खर्च कर रही है
🏡 स्व-सहायता समूह, पंचायत-निकायों में आरक्षण से बहनों को मिल रहा है आर्थिक बल
सीएम यादव ने कहा – जैसे मोदी सरकार महिलाओं को संसद में 33% आरक्षण दे रही है, वैसे ही हम बहनों को हर स्तर पर सशक्त कर रहे हैं।

