—Advertisement—

, ,

CM यादव ने दी लाड़ली बहनो को भेट : ₹1500 की आर्थिक सहायता देगी प्रदेश सरकार

Author Picture
Published On: 10 November 2025
Untitled design 69

—Advertisement—

मध्य प्रदेश सरकार की प्रमुख योजना ‘लाड़ली बहना योजना’ महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिससे वे अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकें।

बता दे कि इस योजना की 30वीं किस्त नवंबर 2025 में जारी होने जा रही है, जिसमें प्रत्येक लाभार्थी महिला के खाते में 1500 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। इससे पहले यह राशि 1250 रुपए थी, जिसे अब बढ़ाकर 1500 रुपए किया गया है, और भविष्य में इसे ₹3000 तक बढ़ाने की योजना है।

क्या है लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य :

लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर उनके जीवन मानदंड में सुधार लाना, स्वास्थ्य और पोषण स्तर बढ़ाना, और पारिवारिक निर्णयों में उनकी भागीदारी को मजबूत करना है। यह योजना विशेष रूप से विवाहिता, विधवा, तलाकशुदा, और परित्यक्ता महिलाओं के लिए जारी की गई है। इसके तहत अब तक 1.26 करोड़ महिलाओं को लाभान्वित किया जा चुका है।

cm ladli

लाड़ली बहना योजना 30वीं किस्त: मुख्य जानकारी

लाड़ली बहना योजना की 30वीं किस्त के तहत महिलाओं को ₹1500 की राशि मिलेगी। यह राशि हर महीने उनके बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है। योजना की शुरुआत 10 जून 2023 को हुई थी, जब यह राशि ₹1000 प्रति माह तय की गई थी, जो अक्टूबर 2023 में बढ़कर ₹1250 हो गई। अब नवंबर 2025 से यह राशि ₹1500 हो गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया है कि इस किस्त का वितरण 12 नवंबर 2025 को नर्मदापुरम जिले के बाबई में एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान किया जा सकता है। योजना के तहत इस साल तक कुल 44,917.92 करोड़ रुपये महिलाओं के खातों में पहुंच चुके हैं।

लाड़ली बहना योजना 

लाड़ली बहना योजना मध्यप्रदेश की 21-60 वर्ष की महिलाएं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने लिए शुरू की गयी थी। यदि आप भी इस योजना के लिए आवेदन देना चाहते है तो ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल ऐप सेआवेदन दे सकते है।

आर्थिक सहायता राशि पहले ₹1000, फिर ₹1250, अब ₹1500 प्रति माह , किस्त का वितरण हर महीने सीधे बैंक खाते में किया जाता है। नवंबर 2025 में इसकी 30वीं किस्त जारी की जाएगी। 1.26 करोड़ महिलाएं इसकी कुल लाभार्थी है बता दे की जिन महिलाओ की वार्षिक आय 2.5 लाख से कम, सरकारी नौकरी नहीं उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाता है। इस योजना की शुरुआत 10 जून 2023 को हुई थी।

लाड़ली बहना योजना: क्या यह योजना वास्तविक है?

यह योजना मध्यप्रदेश सरकार की आधिकारिक योजना है जिसे मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी किया गया है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई है। 30वीं किस्त की राशि बढ़ाकर ₹1500 करने की घोषणा भी सरकार ने आधिकारिक तौर पर की है।

योजना की पात्रता के लिए आवश्यक शर्तें और आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से सरकारी पोर्टल के माध्यम से नियंत्रित और मान्य हैं। इसलिए, इस योजना की वास्तविकता पूरी तरह से सरकार की आधिकारिक वेबसाइट और घोषणाओं से प्रमाणित है। इससे लाभार्थी महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगी।
मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार योजना की 30वीं किस्त नवंबर 2025 में महिला लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधे भेजी जाएगी। योजना की राशि में भविष्य में विस्तार किया जाएगा जिसके तहत ₹3000 प्रति माह तक की सहायता देने की योजना है। इस योजना से महिला सशक्तिकरण को बड़ी मजबूती मिलेगी।

11 नवंबर 2025 से बंद होंगे ये 3 प्रकार के बैंक अकाउंट, जानें RBI के नए नियम

योजना की पात्रता के अनुसार, स्वघोषित आय सीमा 2.5 लाख रुपए वार्षिक से कम होनी चाहिए और परिवार में कोई व्यक्ति सरकारी नौकरी नहीं करता हो। यदि कोई लाभार्थी अन्य सरकारी योजना से ₹1250 या उससे अधिक राशि प्राप्त कर रही हो, तो वह योजना में शामिल नहीं होगी।

इस प्रकार, योजना पूरी तरह से पारदर्शी और सरकारी नियमों के तहत संचालित होती है। लाभार्थी महिलाओं के लिए यह योजना एक आर्थिक सहारा और आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करती है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp