—Advertisement—

कुक्षी की आरक्षक किरण निंगवाल बनीं सब-इंस्पेक्टर, एसडीओपी और थाना प्रभारी ने किया सम्मानित

Author Picture
Published On: 9 July 2026
कुक्षी

—Advertisement—

*रिपोर्ट नरेंद्र सिरवी*

*लोकेशन कुक्षी*

*मेहनत और लगन से हासिल की बड़ी सफलता,*

*पुलिस थाना कुक्षी की आरक्षक किरण निंगवाल को सबइंस्पेक्टर बनने पर एसडीओपी एवं थाना प्रभारी कुक्षी ने पुष्पमाला पहनाकर किया सम्मानित*

*कुक्षी*-आदिवासी अंचल बड़वानी जिले के ग्राम रहगुन निवासी श्री शोभाराम निंगवाल जी की सुपुत्री किरण निंगवाल जो अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने ग्राम ओर उसके उपरांत बड़वानी में बीएससी एवं एमए समाजशास्त्र में उच्च अध्ययन कर अपनी मेहनत लगन और परिश्रम के साथ सन 2016 में आरक्षक के रूप में चयनित होकर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया और पुलिस विभाग में आकर अपने साहस एवं प्रतिभा का परिचय दिया इस दौरान उसने धार जिले के मनावर एवं कुक्षी थाना पर पदस्थापना होकर अपने फर्ज का निर्वहन किया वर्तमान में थाना कुक्षी में पदस्थ है।

आज आरक्षक किरण निंगवाल ने इस कहावत को भी चरितार्थ कर दिया की “मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती” लगातार अपने फर्ज को पूरा करते हुए कंपटीशन एग्जाम की तैयारी निरंतर जारी रखी जैसे-जैसे अपनी ड्यूटी के दौरान समय मिलता था अपनी पढ़ाई को परिणाम में बदलने के लिए संघर्ष करती रही और अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ निश्चय होकर मेहनत करती रही उसी का परिणाम सब इंस्पेक्टर के रूप में उसका चयन हुआ।।

इस अवसर पर पुलिस परिवार कुक्षी की महिला आरक्षक किरण निगवाल का सब इंस्पेक्टर के रूप में चयन होने पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री सुनील गुप्ता जी एवं थाना प्रभारी श्री दीपक सिंह चौहान एवं स्टाफ के द्वारा एसडीओपी कर्यालय कुक्षी में पुष्पमाला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp