*रिपोर्ट नरेंद सिरवी*
*लोकेशन कुक्षी*
*मेहनत और लगन से हासिल की बड़ी सफलता, कुक्षी की आरक्षक किरण निंगवाल बनीं पुलिस सब-इंस्पेक्टर*
कुक्षी। बड़वानी जिले के ग्राम रहगुन निवासी एवं वर्तमान में पुलिस थाना कुक्षी में पदस्थ आरक्षक Kiran Ningwal ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा में सफलता प्राप्त कर पुलिस सब-इंस्पेक्टर पद के लिए चयनित होकर क्षेत्र और आदिवासी समाज का गौरव बढ़ाया है।
आरक्षक के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए नियमित अध्ययन जारी रखना और कठिन परिस्थितियों में भी लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना किरण निंगवाल की सफलता की सबसे बड़ी पहचान है। उनकी यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि सच्चे परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
उनकी सफलता से न केवल परिवार और पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल है, बल्कि आदिवासी समाज सहित पूरे क्षेत्र में गर्व की भावना है। किरण निंगवाल की यह उपलब्धि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों एवं समाजजनों ने किरण निंगवाल को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी
