—Advertisement—

सिलवानी के विकास को लेकर बड़ी पहल, क्षेत्रीय विकास परिषद की बैठक में बनी रणनीति

Author Picture
Published On: 6 September 2026
8421a44c c88d 4154 9023 748e3164eb49

—Advertisement—

क्षेत्रीय विकास परिषद की बैठक आयोजित, सिलवानी के विकास कार्यों को लेकर बनी रणनीति

सदस्यता अभियान और पदों पर हुई चर्चा, क्षेत्र की विकास संबंधी कमियों को चिन्हित कर कार्यों को गति देने पर जोर

सिलवानी संवाददाता – वैभव जैन मस्ताना

सिलवानी। क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए समर्पित क्षेत्रीय विकास परिषद के तत्वावधान में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन सिलवानी नगर की आरडीएसएस संस्था में किया गया। बैठक में परिषद की आगामी गतिविधियों, सदस्यता अभियान, संगठनात्मक पदों एवं सिलवानी क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में परिषद के संरक्षक पी.एस. संजय मस्ताना, चंद्र कुमार जैन, अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, सचिव सुनील वेदराज, कोषाध्यक्ष संजीव जेके और प्रवक्ता ओ.के. जैन मस्ताना सहित समिति के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

इसके अलावा राघवेंद्र जैन, मुन्नेखा, राकेश श्रीवास्तव, भूपेन श्रीवास्तव, मिलन जैन, संजू बनारसी, धर्मेश जैन, आशीष सिंघाई, शैलु जैन और वी.एम. विश्वकर्मा सहित अनेक सदस्यों ने बैठक में सहभागिता की।

बैठक के दौरान परिषद के सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने और संगठन के विभिन्न पदों को लेकर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने परिषद को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के संबंध में अपने सुझाव भी रखे।

इसके बाद सिलवानी क्षेत्र में विकास से जुड़ी कमियों और आवश्यकताओं को चिन्हित करने पर चर्चा हुई। सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र में जिन विकास कार्यों की आवश्यकता है अथवा जो कार्य लंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर पूरा कराने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से संबंधित स्तर तक पहुंचाने तथा आवश्यक विकास कार्यों को गति दिलाने के लिए आगामी रणनीति तैयार करने पर भी चर्चा की गई। परिषद के सदस्यों ने क्षेत्र के विकास के लिए संगठित होकर लगातार प्रयास करने पर जोर दिया।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp