छतरपुर जिले के घुवारा गांव की रहने वाली तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ की किस्मत एक बार फिर चमक गई है। विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की पहली मेगा नीलामी में यूपी वॉरियर्स ने उन्हें 50 लाख रुपए में खरीदा। यह वही क्रांति गौड़ हैं, जिनके पास क्रिकेट खेलने के लिए जूते तक नहीं थे, लेकिन उनका जुनून और मेहनत उन्हें कभी रुकने नहीं दिया।
घर की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं थी कि वह महंगे खेल उपकरण खरीद सकें, फिर भी उन्होंने क्रिकेट खेलना जारी रखा और लड़कों के साथ धूल भरे गांव के मैदानों में खेलती रहीं।

क्रांति ने सिर्फ कक्षा आठवीं तक पढ़ाई की है, लेकिन क्रिकेट में उनका समर्पण उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक ले गया। महज नौ साल की उम्र में उन्होंने खेलना शुरू किया और पुरानी टेनिस बॉल और साधारण चप्पलों के साथ मैदान में घंटों अभ्यास किया। उनके साहस और लगन ने उन्हें भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह दिलाई।
हाल ही में भारत ने 47 साल बाद महिला वर्ल्ड कप का खिताब जीता, जिसमें क्रांति ने 6 मैचों में 9 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। उनकी मेहनत और टीम के लिए समर्पण ने उन्हें एक नई पहचान दी।
अब WPL में उनके करियर की नई शुरुआत हुई है। यूपी वॉरियर्स ने उन्हें 50 लाख रुपए में अपने टीम में शामिल किया, जिससे उनकी मेहनत और संघर्ष को बड़ा मान मिला। इस नीलामी में मध्यप्रदेश की 12 महिला खिलाड़ी शामिल थीं। क्रांति गौड़ की कहानी साबित करती है कि जुनून, मेहनत और समर्पण किसी भी कठिन परिस्थिति को पार कर सकती है और छोटे से गांव की बेटी भी दुनिया में अपनी जगह बना सकती है। उनका संघर्ष और सफलता आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
