—Advertisement—

MP में खनिज विभाग का बड़ा फेरबदल, 20 से ज्यादा अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; देखें किसे कहां भेजा

Author Picture
Published On: 24 August 2026
ww

—Advertisement—

खनिज विभाग में तबादले: मध्यप्रदेश शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 से ज्यादा अधिकारियों की पदस्थापना बदली। इंदौर, रीवा, भोपाल, जबलपुर, सागर समेत कई जिलों में बदलाव हुआ।

खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल: 20 से ज्यादा अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी, इंदौर-रीवा समेत कई जिले प्रभावित

भोपाल। खनिज विभाग में तबादले को लेकर मध्यप्रदेश शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। खनिज साधन विभाग ने 24 अगस्त 2026 को अलग-अलग आदेश जारी कर विभाग के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इनमें उप संचालक, सहायक खनि अधिकारी, भंडार अधिकारी, वेतन अधीक्षक और सर्वे ऑफिसर सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं। कई अधिकारियों को जिला खनि शाखाओं से दूसरे जिलों तथा संचालनालय और क्षेत्रीय कार्यालयों में पदस्थ किया गया है।

खनिज विभाग में तबादले: इन अधिकारियों की बदली पदस्थापना

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार रवि पटेल, उप संचालक (खनिज प्रशासन) को कलेक्टर कार्यालय खनि शाखा जिला पन्ना से कलेक्टर कार्यालय खनि शाखा जिला रीवा भेजा गया है।

सावन सिंह चौहान, उप संचालक (तकनीकी) को कलेक्टर कार्यालय खनि शाखा जिला खरगोन से संचालनालय, भौमिकी तथा खनिकर्म, क्षेत्रीय कार्यालय इंदौर पदस्थ किया गया है।

डॉ. त्रिलोक सिंह पटेल, उप संचालक (तकनीकी) को क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर से संचालनालय, भौमिकी तथा खनिकर्म, मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।

दिनेश डुडवे, उप संचालक (तकनीकी) को कलेक्टर कार्यालय खनि शाखा जिला बड़वानी से क्षेत्रीय कार्यालय रीवा भेजा गया है।

सहायक खनि अधिकारियों के भी तबादले

सुनील उईके, सहायक खनि अधिकारी को जिला सागर से जिला आगर मालवा पदस्थ किया गया है।

दीपा बारोवार, सहायक खनि अधिकारी को जिला नरसिंहपुर से जिला जबलपुर भेजा गया है।

शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, सहायक खनि अधिकारी को जिला जबलपुर से जिला पन्ना पदस्थ किया गया है।

सुचि माथुर, सहायक खनि अधिकारी को जिला भोपाल से जिला नर्मदापुरम भेजा गया है।

सुमित गुप्ता, सहायक खनि अधिकारी को जिला रायसेन से जिला राजगढ़ पदस्थ किया गया है।

दिवाकर चतुर्वेदी, सहायक खनि अधिकारी को जिला उमरिया से जिला बालाघाट भेजा गया है।

अंकिता भलावी, सहायक खनि अधिकारी को जिला सागर से जिला दमोह पदस्थ किया गया है।

स्वाती ठाकुर, सहायक खनि अधिकारी को कलेक्टर कार्यालय खनि शाखा जिला इंदौर से संचालनालय, भौमिकी तथा खनिकर्म, क्षेत्रीय कार्यालय इंदौर पदस्थ किया गया है।

शंकर कनेश, सहायक खनि अधिकारी को जिला रतलाम से जिला खंडवा भेजा गया है।

खुशबू वर्मा, सहायक खनि अधिकारी को जिला सीहोर से संचालनालय, भौमिकी तथा खनिकर्म, मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।

एच.पी. सिंह, सहायक खनि अधिकारी को जिला सतना से जिला सीहोर भेजा गया है।

घनश्याम यादव, सहायक खनि अधिकारी को क्षेत्रीय कार्यालय ग्वालियर से कलेक्टर कार्यालय खनि शाखा जिला सतना पदस्थ किया गया है।

मुख्यालय भेजे गए ये अधिकारी

इसके अलावा हेमन्द्र कुमार भिलमे, भंडार अधिकारी को संचालनालय, भौमिकी तथा खनिकर्म, क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर से मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।

लक्ष्मण सिंह, वेतन अधीक्षक को क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर से मुख्यालय भोपाल भेजा गया है।

राजेश कुमार सिन्हा, सर्वे ऑफिसर को क्षेत्रीय कार्यालय रीवा से मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।

वहीं दीपमाला तिवारी, संयुक्त संचालक को कलेक्टर कार्यालय (खनि शाखा) जिला रीवा से संचालनालय, भौमिकी तथा खनिकर्म, मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।

इसके साथ ही विनोद बागड़े, अधीक्षण भौमिकविद को संचालनालय, भौमिकी तथा खनिकर्म भोपाल से प्रशासनिक आधार पर आगामी आदेश तक क्षेत्रीय प्रमुख, क्षेत्रीय कार्यालय इंदौर के पद पर पदस्थ किया गया है।

सभी आदेश मध्यप्रदेश शासन के खनिज साधन विभाग द्वारा प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से जारी किए गए हैं।

6a8c044ec97d11318bc75147 images 0 1 scaled

6a8c044ec97d11318bc75147 images 1 1 scaled

6a8c044ec97d11318bc75147 images 2 1 scaled

6a8c044ec97d11318bc75147 images 3 1 scaled

6a8c044ec97d11318bc75147 images 4 1 scaled

6a8c044ec97d11318bc75147 images 5 1 scaled

6a8c044ec97d11318bc75147 images 6 1 scaled

6a8c044ec97d11318bc75147 images 7 1 scaled

6a8c044ec97d11318bc75147 images 8 1 scaled

 

 

 

 

 

 

 

 

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp