यु तो भारत के दिल कहे जाने वाले प्रदेश मध्य प्रदेश में कई सुन्दर जगह है लेकिन आज हम आपको उन्ही में से एक ऐसी जगह ले चलेंगे जहाँ की सुन्दर और प्राकर्तिक वातावरण को देख आप हैरान हो जायेगे।
छतरपुर जिले में स्थित, है एक ऐसी जगह जो भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। यह शहर अपने शानदार मंदिरों और अद्भुत मूर्तिकला के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है।
मंदिरों और अद्भुत मूर्तिकला से तो आप समझ ही गए होंगे हम बात कर रहे है खजुराहो की जहां के मंदिरों का समूह UNESCO की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल है। ये मंदिर चंदेल राजवंश के काल 950-1050 ई. में बने थे और भारतीय मंदिर स्थापत्य कला का अद्भुत उदाहरण हैं। यहाँ कला, इतिहास और आध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।

प्रसिद्ध मंदिर और मूर्तिकला :
खजुराहो में कुल 20 से अधिक मंदिर हैं, जबकि पहले लगभग 85 मंदिर थे। ये मंदिर तीन समूहों में विभाजित हैं: पश्चिमी समूह, पूर्वी समूह और दक्षिणी समूह। पश्चिमी समूह में कंदरिया महादेव मंदिर सबसे लोकप्रिय है, जो अपनी जटिल नक्काशी और प्रसिद्ध कामुक मूर्तियों के लिए जाना जाता है। ये मूर्तियां केवल कला ही नहीं बल्कि प्राचीन भारत के सांस्कृतिक, सामाजिक और आध्यात्मिक जीवन को दर्शाती हैं। अन्य प्रमुख मंदिरों में लक्ष्मण मंदिर, विश्वनाथ मंदिर और चतुर्भुज मंदिर शामिल हैं।

खजुराहो में पर्यटन गतिविधियाँ :
खजुराहो में पर्यटक मंदिरों की भव्यता का आनंद ले सकते हैं, फरवरी में आयोजित होने वाले खजुराहो डांस फेस्टिवल में भाग ले सकते हैं और शाम को होने वाले लाइट और साउंड शो में मंदिरों का इतिहास जान सकते हैं। यहाँ के स्थानीय हस्तशिल्प, पास के प्राकृतिक स्थलों जैसे रानेह जलप्रपात और पन्ना नेशनल पार्क की यात्रा भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं।
खजुराहो कैसे पहुँचें :
वायु मार्ग से: खजुराहो एयरपोर्ट दिल्ली, मुंबई और अन्य प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है।
रेल मार्ग से: खजुराहो रेलवे स्टेशन दिल्ली और आगरा जैसे शहरों से जुड़ा है।
सड़क मार्ग से: ओरछा, झांसी और पन्ना जैसे नजदीकी शहरों से सड़क मार्ग से आसानी से पहुँचा जा सकता है।
