—Advertisement—

प्रसिद्ध भामाशाह कंवरलाल पाटनी का निधन, जैन समाज और मार्बल उद्योग में शोक की लहर

Author Picture
Published On: 4 October 2026
68e3dc93 4807 45bf 893d ef2df7381141

—Advertisement—

किशनगढ़ के प्रसिद्ध भामाशाह एवं समाजसेवी कंवरलाल पाटनी का निधन हो गया। उनके निधन से जैन समाज और मार्बल उद्योग जगत में शोक की लहर है। समाजजनों ने उनके सामाजिक एवं जनकल्याणकारी योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रसिद्ध भामाशाह कंवरलाल पाटनी का निधन, जैन समाज और मार्बल उद्योग में शोक की लहर

समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों में रहा उल्लेखनीय योगदान, सावतसर मुक्तिधाम के लिए निकलेगी अंतिम यात्रा

दैनिक स्वराज वाणी
राजेश जैन दद्दू, किशनगढ़।

किशनगढ़ के प्रसिद्ध भामाशाह एवं समाजसेवी कंवरलाल पाटनी का निधन हो गया। वे प्रसिद्ध मार्बल उद्योगपति एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक पाटनी के पिता थे। उनके निधन की खबर से किशनगढ़ सहित मार्बल उद्योग जगत और जैन समाज में शोक की लहर है।

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि कंवरलाल पाटनी समाजसेवा, जनकल्याण और मानव सेवा के कार्यों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक कार्यों में निरंतर योगदान दिया। निधन की सूचना मिलने के बाद जैन समाज के लोगों, उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने पाटनी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेन्द्र जैन ने कहा कि समाज के प्रति कंवरलाल पाटनी और उनके परिवार के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। समाजजनों ने उनके निधन को पाटनी परिवार के साथ किशनगढ़ के सामाजिक एवं औद्योगिक क्षेत्र और जैन समाज के लिए बड़ी क्षति बताया।

परिजनों के अनुसार कंवरलाल पाटनी की अंतिम यात्रा सुबह सावतसर स्थित मुक्तिधाम के लिए रवाना होगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उनके निधन पर इंदौर दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष आनंद नवीन गोधा, हर्ष जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, हंसमुख गांधी, आजाद जैन, टीके वेद, सुशील पांड्या, भूपेंद्र जैन, पुष्पा कासलीवाल, मुक्ता जैन और रेखा जैन सहित इंदौर एवं किशनगढ़ के समाजजनों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की और पाटनी परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp