—Advertisement—

3300 श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक मौजूदगी! कामाठीपुरा जैन संघ चातुर्मास प्रवेश 2026 बना अविस्मरणीय धार्मिक महोत्सव

Author Picture
Published On: 19 July 2026
WhatsApp Image 2026 07 19 at 3.00.59 PM

—Advertisement—

कामाठीपुरा जैन संघ चातुर्मास प्रवेश 2026 के दौरान परम पूज्य प्रसन्नचंद्र विजयजी म.सा. एवं नंदीसेन विजयजी म.सा. का भव्य मंगल प्रवेश 3300 श्रद्धालुओं की उपस्थिति, रिमझिम बारिश, शोभायात्रा और प्रेरणादायी प्रवचन के साथ ऐतिहासिक बना।

के विक्रम सुराणा
रिमझिम बारिश व जयकारों गुंज के साथ गुरूदेव का चातुर्मास ऐतिहासिक मंगल प्रवेश कमाटीपुरा जैन संघ में
देखों देखों कौन आया जिनशासन का शेर आया के लगें जयकारें
यह रैली नहीं यह तो रेला है गुरूदेव का मेला है,के लगें जयकारें
सुप्रसिद्ध संगीतकार प्रदिप भाई जोशी ने मचाई धूम
महाराष्ट्र की मायानगरी के मुम्बई कामाठीपुरा स्थित राजस्थान श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्री नमिनाथ जैन संघ में परम पूज्य श्री प्रसन्नचंद्र विजयजी म.सा. एवं श्री नंदीसेन विजयजी म.सा. का आज ऐतिहासिक अद्भुत अलोकिक चातुर्मास प्रवेश प्रतिक्षा टोवर से गाजते बाजते नास्ते जुमते जयकारों की गुंज के साथ, महिलाओं के माथे पर सोमैया एंव मंगल गीत के साथ गुरूदेव का प्रवेश शुभारंभ हुआ।

गुरुदेव के जयकारे और इंद्रदेव की कृपा स्वरूप रिमझिम बारिश के बीच हजारों गुरु भक्तों ने अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ गुरुभगवंत का स्वागत किया। गुरुदर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और मार्ग के प्रत्येक स्थान पर भक्तिमय वातावरण एवं जयकारों की गुंज के साथ अद्भुत नजारा दिखाई दिया।
इस कार्यक्रम सुप्रसिद्ध संगीतकार प्रदिप भाई जोशी, एवं युवा संगीतकार पियुष जैन ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।
श्री नमिनाथ जैन संघ के प्रांगण से ढोल-नगाड़ों एवं गाजते बाजते के साथ विशाल एवं भव्य मंगल प्रवेश शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने गुरुभगवंत का वंदन-अभिनंदन करते हुए नगर प्रवेश कराया। संपूर्ण मार्ग धर्ममय और भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

यह शोभायात्रा फारस रोड, सुखलाजी स्ट्रीट तथा कामाठीपुरा के विभिन्न मार्गों से होती हुई शुभ स्थल तेलगुवाड़ी, 10वीं गली, कामाठीपुरा पहुँची, जहाँ धर्मसभा, सकल संघ स्वामी वात्सल्य एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस मंगल अवसर पर मुंबई सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। तेलगुवाड़ी प्रांगण में गुरुदेव ने अपने ओजस्वी प्रवचन में जीवन की अनमोलता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस प्रकार घड़ी की सुइयाँ निरंतर चलती रहती हैं, उसी प्रकार जीवन का समय भी निरंतर आगे बढ़ता रहता है। अतः प्रत्येक व्यक्ति को धर्म, संयम, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए।‌

WhatsApp Image 2026 07 19 at 3.01.00 PM
गुरुदेव ने समाज में एकता और सद्भाव के महत्व पर भी प्रकाश डाला तथा श्री नेमिनाथ ट्रस्ट मंडल एवं संघ द्वारा प्रदर्शित संगठन एवं एकजुटता की सराहना की। चातुर्मास प्रवेश करा यह भव्य आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का अनुपम उदाहरण बन गया।
आज गुरूदेव के गुरू पुजन के लाभार्थी परम गुरुभक्त संघवी मांगीलाल जी प्रभुजी बंदा मुथा बागोड़ा
व कांबली के लाभार्थी श्रीमती पवनीदेवी खिमचंदजी भंसाली बागोडा ने लाभ लिया।

WhatsApp Image 2026 07 19 at 3.01.02 PM 1
इस समय नमिनाथ जैन संघ व समस्त ट्रस्टीगण, अध्यक्ष जोईतजी भंसाली,नरपतजी मोरसीम,राणमलजी सोनाग्रुप,अन्य ट्रस्टीगण उपस्थित थे व हेदराबाद,सुरत अहमदाबाद, मद्रास, बरोड़ा, बैंगलोर,बड़नगर,खरसौदकला,भायंदर,विरार,अंधेरी,बांद्रा,मोदरा,बोरिवली,ताडदेव, भारत नगर,झाबुआ,बागोडा,मोरसीम,
आलासण,दादाल, सुराणा, सायला, गोल,मेंगलवा,पांथेडी वव चातुर्मास प्रवेश पर चार-चांद लगाने में मुकेश भाई चौधरी बागोडा,दिलिप भाई भंसाली, दिलिप भाई रानीवाड़ा, रमेश जी आलासण,धनराजजी देवड़ा,निलेश भाई बागोडा,संजय भाई भंसाली आकाश भाई बड़नगर,शुभम भाई कोठारी झाबुआ,के विक्रम सुराणा,उतमजी चौधरी,दिनेश जी व कलमकार पत्रकार सुरेश जी बोहरा भीनमाल,सुरेश जी भंसाली,के विक्रम सुराणा के देश भर से लगभग 3300 लोगों की उपस्थिति में ऐतिहासिक विशाल चातुर्मास मंगल प्रवेश सम्पन्न हुआ।

WhatsApp Image 2026 07 19 at 3.01.02 PM
धिरजजी चौधरी,अशोकजी मोरसीम,तारचंदजी,विनोद भाई सुराणा, मुकेश भाई सेठिया,नरपत भाई मोरसीम,सुमेरजी भंसाली,करणजी मेहता,नरपत भाई दादाल, दिनेश जी सुराणा, रमेश जी सेठिया,राजुजी चौधरी, हितेश भाई,राजुजी बोहरा बागोडा, सुरेशजी भंसाली,माणकचंदजी भंसाली,राजुजी चौधरी,नरपत भाई कांकरिया,साईल भाई, महावीर भाई भीनमाल, सन्जे भाई बागोड़ा, हितेश भाई भंसाली,विनोद भाई भंसाली, महावीर भाई धुम्बडीया, ललित भाई सोना ग्रुप,लालचंदजी धुम्बडीया,किशोरजी कोठारी, देवेन्द्र भाई गुड़ामालानी,सन्जे भाई बागोड़ा,व कहीं गुरूभक्त उपस्थित रहे।
के विक्रम सुराणा
7738851976

WhatsApp Image 2026 07 19 at 3.01.00 PM

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp