जेएसडब्ल्यू स्टील ने बेलगावी में नकली उत्पादों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई
सांगली, अगस्त 2025: भारत की अग्रणी स्टील निर्माता कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील ने बेलगावी जिले में नकली उत्पादों के खिलाफ तीन दिन (20, 21 और 22 अगस्त, 2025) तक सफलतापूर्वक छापामारी की। यह कार्रवाई बैला होंगल, यारगट्टि और चिखोडी सर्कल में स्थानीय पुलिस के सहयोग से की गई।
छापेमारी के दौरान नकली जेएसडब्ल्यू कलरऑन+ उत्पादों को जब्त किया गया। इनमें गैर-जेएसडब्ल्यू शीट्स भी शामिल थीं, जिन पर गलत तरीके से कलरऑन+ ब्रांडिंग की गई थी। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि कुछ लोग नकली कोटेड शीट्स का अवैध निर्माण, बिक्री और प्रोफाइलिंग कर रहे थे। ये नकली उत्पाद असली जेएसडब्ल्यू स्टील उत्पादों की तरह दिखाकर ग्राहकों को बेचे जा रहे थे।
छापामारी के तुरंत बाद, जेएसडब्ल्यू स्टील ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। कंपनी ने कॉपीराइट एक्ट की धारा 51(बी) और 63 के तहत एफआईआर दर्ज करवाई। यह कदम कंपनी की अपनी बौद्धिक संपदा की सुरक्षा के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
कंपनी के प्रवक्ता ने कहा,
“जेएसडब्ल्यू स्टील अपने ट्रेडमार्क, लोगो और अन्य बौद्धिक संपदा के अनधिकृत उपयोग की कड़ी निंदा करता है। हम अपने ब्रांड की प्रतिष्ठा और गुडविल की सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी रखते हैं और नकली उत्पाद बनाने वालों या किसी भी ऐसे व्यक्ति/संस्था के खिलाफ निर्णायक कदम उठाते हैं, जो हमारी बौद्धिक संपदा का उल्लंघन करता है।”
जेएसडब्ल्यू स्टील के उत्पाद और समाधान वर्षों में ग्राहकों के बीच उच्च गुणवत्ता और नवाचार के लिए प्रसिद्ध हो चुके हैं। कंपनी ने स्पष्ट किया कि वह सर्वोच्च मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और अपने ब्रांड तथा संपत्ति को खतरे में डालने वाली अवैध गतिविधियों पर निगरानी जारी रखेगी।
भविष्य में भी जेएसडब्ल्यू स्टील नकली उत्पादों के खिलाफ सक्रिय दृष्टिकोण बनाए रखेगा और स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करेगा कि ग्राहक उसके उत्पादों की प्रामाणिकता और गुणवत्ता पर भरोसा कर सकें।
इस सफल अभियान ने नकली उत्पाद बनाने वालों के लिए एक स्पष्ट संदेश दिया है और यह दिखाया है कि जेएसडब्ल्यू स्टील उच्चतम उत्पाद गुणवत्ता और व्यावसायिक नैतिकता बनाए रखने में पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

