—Advertisement—

अडानी ग्रुप डील की खबर से JP के शेयरों में जबरदस्त उछाल, 17% से ज्यादा की छलांग

Author Picture
Published On: 19 November 2025
JAL insolvency

—Advertisement—

जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड JP POWERS के शेयरों में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिली। बीएसई पर कंपनी का शेयर 17.29% बढ़कर 20.69 रुपये पर पहुँच गया। पिछले सत्र में यह 17.64 रुपये पर बंद हुआ था और आज 17.79 रुपये पर खुला। इस तेजी का मुख्य कारण जेपी पावर की सहयोगी कंपनी जेपी एसोसिएट्स के क्रेडिटर्स द्वारा अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की समाधान योजना के पक्ष में सर्वसम्मति से मतदान करना बताया जा रहा है। जेपी पावर का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 27.62 रुपये और न्यूनतम 12.35 रुपये रहा है।

adani green acc ndtv adani group stocks surge up to 14 079ae8f7145b356d4326f047839d0f8f

17,000 करोड़ की लगाई थी बोली :

इससे पहले, अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता ने जेपी एसोसिएट्स के लिए 17,000 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी, लेकिन क्रेडिटर्स ने अडानी एंटरप्राइजेज के ऑफर को चुना। अडानी की योजना के तहत अधिक अग्रिम भुगतान का ऑफर दिया गया, जबकि जेपी एसोसिएट्स पर कुल ₹55,000 करोड़ का कर्ज है। पिछले साल जून में कंपनी को इनसॉल्वेंसी प्रक्रिया के तहत स्वीकार किया गया था।

जानिए जेपी एसोसिएट्स के बारे में :

JAL 300x225 1

जेपी एसोसिएट्स जेपी ग्रुप की प्रमुख कंपनी है, जिसके पास सीमेंट, पावर, इंजीनियरिंग, हॉस्पिटैलिटी, रियल एस्टेट और स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे विभिन्न व्यवसाय हैं। हाल ही में, जेपी पावर ने एक अलग फाइलिंग में बताया कि उसके नॉन-एग्जीक्यूटिव प्रेजिडेंट मनोज गौड़ को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पीएमएलए के तहत गिरफ्तार किया है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि यह मामला जेपी पावर से संबंधित नहीं है, बल्कि जेपी इन्फ्राटेक लिमिटेड से जुड़ा था, जिसे अब सुरक्षा रियलिटी ने खरीद लिया है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp