—Advertisement—

, , ,

अब लोकतंत्र का चौथा स्तंभ खतरे में , ईमानदार पत्रकर हेमंत शर्मा और उनके साथियों पर हुआ हमला

Author Picture
Published On: 29 November 2025
indore attack on journalist in RTO Office

—Advertisement—

बाबा महाकाल से हम हृदयपूर्वक प्रार्थना करते हैं कि न्यूज़ 24 के वरिष्ठ पत्रकार हेमंत जी शर्मा और उनके साथ कार्य कर रहे कैमरामैन जल्द से जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ हों। जिस प्रकार वे कठिन परिस्थितियों में भी निडरता और निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता के दायित्वों का पालन करते रहे हैं, वह पूरे मीडिया जगत के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सत्य को साहसपूर्वक सामने लाने की उनकी प्रतिबद्धता लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाती है और समाज में जागरूकता का संचार करती है।

7

पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है, क्योंकि यही वह माध्यम है जो सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक पारदर्शी संवाद स्थापित करता है। ऐसे में पत्रकारों पर किसी भी प्रकार का हमला केवल व्यक्ति विशेष पर नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा आघात होता है। इसलिए, हम इस कायरतापूर्ण हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और यह मांग करते हैं कि दोषियों की शीघ्र पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। पत्रकार सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है, और इसे सुनिश्चित करना हम सबका कर्तव्य है।

मैं, ओमप्रकाश फरकिया (पत्रकार, इंदौर), हेमंत शर्मा जी और उनके साथियों के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि वे जल्द स्वस्थ होकर उसी ऊर्जा और निष्पक्षता के साथ अपने कार्यक्षेत्र में लौटें। ईश्वर उन्हें शक्ति, स्वास्थ्य और साहस प्रदान करें ताकि वे समाज के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहें। हम सभी उनकी शीघ्र स्वस्थता और सुरक्षित भविष्य की कामना करते हैं।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp