8वाँ उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान समारोह आज, कन्यापूजन और गरबा-महोत्सव के साथ होगा भव्य आयोजन
भारत विकास परिषद विक्रमादित्य उज्जैन का आयोजन, आस्था गार्डन में शाम 6 बजे से; रात 8 से 9 बजे तक होगा पत्रकार सम्मान
Ujjain , 17 अक्टूबर। भारत विकास परिषद विक्रमादित्य उज्जैन (मध्य भारत पश्चिम क्षेत्र) के तत्वावधान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 8वाँ उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान समारोह, कन्यापूजन और गरबा-महोत्सव आज, शनिवार 17 अक्टूबर 2026 को होगा। यह पारिवारिक कार्यक्रम दशहरा मैदान स्थित आस्था गार्डन में शाम 6 बजे से आयोजित किया जाएगा।
उत्कृष्ट पत्रकारिता का होगा बहुमान
आयोजन का मुख्य आकर्षण 8वाँ उत्कृष्ट पत्रकार सम्मान समारोह रहेगा, जो रात 8 से 9 बजे तक होगा। इसमें निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के जरिए समाज में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम का समय
- कन्यापूजन एवं गरबा-महोत्सव: शाम 6:00 से रात 8:00 बजे तक
- 8वाँ उत्कृष्ट पत्रकार सम्मान समारोह: रात 8:00 से 9:00 बजे तक
- सहभोज: रात 9:00 बजे से, कार्यक्रम के समापन के बाद
संतों का सान्निध्य और अतिथि
समारोह में चारधाम मंदिर उज्जैन के आचार्य श्री स्वामी रामस्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज तथा अखिल भारतीय पुजारी महासंघ के अध्यक्ष एवं श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पं. महेश जी पुजारी का सान्निध्य मिलेगा।
अतिथिगण:
- डॉ. नितिन राणे (कुलगुरु, अवंतिका यूनिवर्सिटी)
- श्री बृजलाल गुप्ता (मंडल प्रमुख, पंजाब नेशनल बैंक)
- डॉ. मनेष पाटिल (कुलसचिव, अवंतिका यूनिवर्सिटी)
कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के संस्थापक संरक्षक एवं प्रांतीय संयोजक (स्वास्थ्य शिविर) श्री भगवान शर्मा करेंगे।
तैयारियाँ पूर्ण
संचालन का दायित्व श्रीमती सुभम-डॉ. राहुल नागर, श्रीमती उषा शर्मा-डॉ. सुनील शर्मा और श्रीमती तनु-रुद्रेश शर्मा संभालेंगे। आयोजन समिति की सदस्याएँ नीलम पाटीदार, नविता खत्री, दीपाली सराफ, रिद्धि शर्मा, सरिता पाटीदार, रेखा पाटीदार, किरण व्यास, आशा पाटीदार, शीतल पाटीदार, श्वेता पाटिल, हर्षिता पाठक, प्रभा शुक्ला, सोनू शर्मा, सीमा नाहर, पयस्विनी दुबे आचार्य और सुमन मालवीय कार्यक्रम को भव्य रूप देने में जुटी हैं।
सपरिवार आमंत्रण
संस्थापक संरक्षक भगवान शर्मा, अध्यक्ष डॉ. प्रशांत पाटीदार, सचिव डॉ. विशाल पाटीदार, कोषाध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव और समस्त कार्यकारिणी (2026-27) ने गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों और पत्रकारों से सपरिवार उपस्थित होकर समारोह को सफल बनाने की अपील की है।
