अलीराजपुर के जोबट में पुलिस ने लूट और जैन मंदिर चोरी के दो मामलों में बड़ी कार्रवाई की। लूट के तीन आरोपियों से ₹40 हजार नकद और दो होंडा शाइन बाइक जब्त की गईं, जबकि मंदिर चोरी के आरोपी से कीमती जर्मन बर्तन और लोहे का घन बरामद किया गया।
जोबट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 मामलों में बड़ी सफलता, लूट के 3 आरोपी गिरफ्तार; ₹40 हजार, 2 बाइक और मंदिर चोरी का सामान जब्त
रिपोर्ट: नरेन्द्र सिरवी
लोकेशन: जोबट, जिला अलीराजपुर
Focus Keyword: जोबट पुलिस की बड़ी कार्रवाई
जोबट पुलिस की बड़ी कार्रवाई में लूट और मंदिर चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की राशि में से 40 हजार रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त दो बिना नंबर की होंडा शाइन मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। वहीं जैन मंदिर जोबट में हुई चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जर्मन के कीमती बर्तन एवं एक लोहे का घन बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश कुमारसिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति ज्योती उमठ बघेल, जिला अलीराजपुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी श्री आशुतोष पटेल के नेतृत्व में संपत्ति संबंधी अपराधों में लगातार आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। थाना क्षेत्र में सघन चैकिंग, मजबूत रात्रि गश्त एवं पेट्रोलिंग भी की जा रही है।
रणबयड़ा घाट के नीचे हुई थी ₹84,770 की लूट
दिनांक 02.08.2026 को अज्ञात बदमाशों द्वारा रणबयड़ा घाट के नीचे एलएनटी फायनेन्स कम्पनी में फिल्ड कलेक्शन करने वाले एजेन्ट महेन्द्र खराड़ी की मोटरसाइकिल रुकवाकर 84,770 रुपये नगदी से भरा बैग लूट लिया गया था।
घटना के समय फरियादी महेन्द्र खराड़ी फिल्ड से कलेक्शन राशि लेकर वापस जोबट आ रहा था। रणबयड़ा घाट के नीचे पहले मोड़ पर दो होंडा शाइन मोटरसाइकिलों पर आए चार बदमाशों ने उसकी मोटरसाइकिल रुकवाई और कलेक्शन राशि से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
फरियादी की सूचना पर थाना जोबट में अपराध क्रमांक 296/2026, धारा 309(4), 126(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जोबट पुलिस की बड़ी कार्रवाई में तीन आरोपी गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही जोबट थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों एवं लूटे गए मश्रुका की तलाश शुरू कर दी। लगातार संदेही बदमाशों के घर एवं ठिकानों पर दबिश दी गई।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन आरोपी मुलेश पिता जालमसिंह डावर जाति भीलाला, उम्र 25 वर्ष, निवासी कथोलिया फलिया, ग्राम कंदा, थाना जोबट, लोकेश उर्फ नखिर पिता मुकेश अजनार जाति भील, उम्र 24 वर्ष, निवासी कुकड़माल फलिया, ग्राम कंदा, थाना जोबट तथा नवीन पिता मुकेश मेहड़ा जाति भील, उम्र 20 वर्ष, निवासी बीज फलिया, ग्राम किला जोबट, थाना जोबट को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के कब्जे से लूट की राशि में से कुल 40 हजार रुपये नकद जब्त किए गए। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त दो बिना नंबर की होंडा शाइन मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं। मामले में एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।
किस आरोपी से क्या हुआ जब्त
- मुलेश के कब्जे से लूट के 15 हजार रुपये नकद जब्त किए गए।
- लोकेश उर्फ नखिर के कब्जे से लूट के 15 हजार रुपये नकद एवं घटना में प्रयुक्त एक बिना नंबर की होंडा शाइन मोटरसाइकिल जब्त की गई।
- नवीन के कब्जे से लूट के 10 हजार रुपये नकद एवं घटना में प्रयुक्त एक बिना नंबर की होंडा शाइन मोटरसाइकिल जब्त की गई।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जोबट निरीक्षक विजय वास्कले, उनि नगीनलाल नायक, आरक्षक 74 गजेन्द्र एवं आरक्षक 530 रविन्द्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
जैन मंदिर जोबट में चोरी का भी खुलासा
अभियान के तहत एक अन्य घटनाक्रम में दिनांक 27.08.2026 को अज्ञात आरोपी जैन मंदिर जोबट से जर्मन के कीमती बर्तन एवं एक लोहे का घन चोरी कर ले गया था।
फरियादी फुलसिंह मेहड़ा की सूचना पर थाना जोबट में अपराध क्रमांक 358/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही जोबट थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी एवं चोरी के मश्रुका की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर चोरी का सामान बेचने के लिए जा रहे आरोपी गौरव पिता सोमला कोटवाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी गायत्री स्कुल के पास, टेकरी पर, जोबट को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली।
गौरव से जर्मन के कीमती बर्तन और लोहे का घन जब्त
पुलिस ने आरोपी गौरव के कब्जे से चोरी किए गए जर्मन के कीमती बर्तन एवं एक लोहे का घन जब्त किया है। आरोपी से अन्य अपराधों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जोबट निरीक्षक विजय वास्कले, उनि धनराज सेमिया, आरक्षक 74 गजेन्द्र एवं आरक्षक 530 रविन्द्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
थाना जोबट पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार सघन चैकिंग, मजबूत रात्रि गश्त एवं पेट्रोलिंग करते हुए संपत्ति संबंधी अपराधों में आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है।


