जीवनलाल जैन ‘चायवाले’ को आईजा द्वारा प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में सम्मानित किया गया
भोपाल, 29 सितंबर 2025: भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट परिवार को यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि उनके प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री जीवनलाल जैन ‘चायवाले’ को ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हार्दिक हंडिया द्वारा प्रदेश मीडिया प्रभारी के दायित्व से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान न केवल श्री जीवनलाल जैन की पत्रकारिता और सामाजिक सेवा में सक्रिय योगदान का प्रतीक है, बल्कि संगठन के लिए भी गौरव का अवसर है। ट्रस्ट का विश्वास है कि श्री जैन अपने अनुभव, लगन और निष्ठा के साथ दोनों जिम्मेदारियों को पूरी पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव का संदेश:
“भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट सदैव उन कार्यकर्ताओं को सम्मानित करता है जो समाज में जागरूकता, सत्य और न्याय की अलख जगाते हैं।
श्री जीवनलाल जैन ‘चायवाले’ को आईजा से यह नई जिम्मेदारी मिलना पूरे संगठन के लिए गर्व की बात है। मैं उन्हें हृदय से शुभकामनाएं देता हूँ और आशा करता हूँ कि वे मीडिया के माध्यम से समाज और संगठन की आवाज़ को सशक्त रूप से आगे बढ़ाते रहेंगे। उनका यह योगदान मानव अधिकारों और सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।”
संगठन के सदस्य शिवम तिवारी, कृष्णा यादव, मनीष गुप्ता और भावेश नाहर ने भी श्री जीवनलाल जैन को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
