जीवन लाल जैन को मीडिया प्रभारी नियुक्त, नागदा जर्नालिस्ट क्लब ने कार्यकारिणी का किया विस्तार
नागदा (निप्र):
विजया दशमी पर्व के अवसर पर नागदा जर्नालिस्ट क्लब के संस्थापक अध्यक्ष एवं संचालक राजेश सकलेचा ने क्लब की कार्यकारिणी का विस्तार किया और विभिन्न पदों पर पत्रकारों को मनोनीत किया। सभी नव-मनोनित पदाधिकारियों का पुष्पमाला से स्वागत कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।
नव-मनोनित पदाधिकारी:
-
अध्यक्ष: मांगीलाल पोरवाल
-
सचिव: दिपक जैन
-
संयोजक: ब्रजेश बोहरा, राजु गुप्ता
-
उपाध्यक्ष: दिनेश सोलंकी, जितेन्द्र चौहान
-
कोषाध्यक्ष: गगन बोहरा
-
मीडिया प्रभारी: जीवनलाल जैन
-
परामर्शदाता: चेनसिंग रघुवंशी, चेतन नामदेव, राहुल शर्मा
-
पीआरओ: राधेगुरू मोकडी, राज कछवाय
-
सहसचिव: पंकज अग्रवाल
-
सूचना प्रभारी: जया बघेल
-
कार्यकारिणी सदस्य: के.के. गुप्ता

सकलेचा ने बताया:
क्लब पत्रकारों के कई अहम मुद्दों पर सक्रिय रूप से काम करेगा। इसमें प्रमुख रूप से पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट, पत्रकारों के लिए आवास, स्वास्थ्य, पेंशन और अन्य सुविधाएँ शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को स्वास्थ्य बीमा के अंतर्गत 100% लाभ मिलना चाहिए और उनके स्वास्थ्य का संपूर्ण खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाना आवश्यक है।
सकलेचा ने यह भी बताया कि नगर के पत्रकारों के लिए शासकीय भूमि का आवंटन कर क्लब भवन का निर्माण किया जाना चाहिए, जिससे पत्रकार आपसी विचार-विमर्श और बैठकों के लिए एकत्रित हो सकें।
शपथ ग्रहण समारोह:
दिपावली पर्व के पश्चात समयानुसार क्लब का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें मंत्री, नगर के जनप्रतिनिधि, पत्रकार, गणमान्य नागरिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि आमंत्रित किए जाएंगे।
