जावरा (अनमोल सुराणा) – जो व्यक्ति दूसरों के प्रति संवेदना रखता है, वही सच्चे अर्थों में मनुष्य कहलाता है। मुंबई से आई श्रीमती खुशबू वरुण दंड ने यह विचार साझा करते हुए कहा कि जीव दया केवल व्यवहार नहीं, बल्कि एक ऐसा भाव है जो हृदय को पवित्र बनाता है।
श्रीमती खुशबू ने श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति द्वारा संचालित जीव दया योजना के अंतर्गत जावरा में गौ माता स्वामी वात्सल्य कार्यक्रम में अपनी सहभागिता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज यहां आकर जो प्रसन्नता उन्हें अनुभव हुई, उसकी कोई सीमा नहीं है, और भविष्य में भी वह जीव दया योजना में सक्रिय रूप से योगदान देंगी।
संस्था के अध्यक्ष अभय सुराणा ने कहा कि इस योजना के तहत सर्दी के मौसम में गौ माता को नियमित रूप से गोग्रास, ताज़ी सब्जियाँ, गुड़ और पौष्टिक आहार प्रदान किया जाएगा।
लाभार्थी परिवार खुशबू का स्वागत श्रीमती रेखा सुराणा और श्रीमती प्रविशा ने मोतियों की माला और शाल ओढ़ाकर किया। इस अवसर पर सक्रिय सदस्यों हेमंत जैन और महेंद्र कोलन का जन्मदिन भी मनाया गया।

कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष पुखराज पटवा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन वर्षगांठ समिति संयोजक प्रदीप सेठिया ने किया। स्वागत की जिम्मेदारी सचिव राजकुमार हरण, जन्मदिन समिति संयोजक नेमीचंद जैन और सहसंयोजक राजेंद्र कोचर ने निभाई।
इस अवसर पर गौ माता को गोग्रास, गुड़ और सब्जियाँ, कबूतरों के लिए अनाज, और कुत्तों के लिए बिस्कुट खिलाकर जीव दया का सजीव उदाहरण प्रस्तुत किया गया।
सक्रिय सहभागिता
कार्यक्रम में प्रकाशचंद संघवी, राजकुमार हरण, सुभाष डूंगरवाल, शेखर नाहर, अनिल धारीवाल, अशोक झामर, प्रकाशचंद पामेचा, शांतिलाल डांगी, संजय सुराणा, राजेंद्र कोचर, हेमंत जैन, महेंद्र कोलन, पुखराज पटवा, अभय सुराणा, ऋषभ छाजेड़ सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
बाल सहभागिता में अयांश सुराणा, प्रचेत दंड, अनाया, मयंक पटवा, अव्यान सुराणा, प्रवया जैन भी उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को और अधिक ऊर्जा और प्रभावशीलता प्रदान की।
