आज की तेज़-तर्रार जिंदगी में पुरुष और महिला अपने शरीर को पर्याप्त समय नहीं दे पाते। काम, पढ़ाई और फैमिली के बीच फिट रहना चुनौती बन गया है। लेकिन जापान के लोग एक 12 मिनट की सरल वॉकिंग तकनीक अपनाकर अपना वजन मेंटेन रखते हैं और यह वेट लॉस में मदद कर सकती है।
38 वर्षीय इंफ्लूएंसर मानसी ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर बताया कि उन्होंने अपनी रूटीन में जापानी वॉकिंग मेथड शामिल करके वजन कम किया। मानसी कहती हैं, “अगर आपको लगता है कि वॉकिंग से रिजल्ट नहीं मिलता, तो आपने जापानी वॉकिंग ट्राई नहीं की। यह मेथड कोर मसल्स को एक्टिव करती है, पोश्चर सुधारती है और नॉर्मल वॉक से ज्यादा कैलोरी बर्न करती है। यह PCOS, थायरॉइड, पोस्टपार्टम महिलाओं और घुटने की समस्या वाले लोगों के लिए भी परफेक्ट है।”
जापानी वॉकिंग कैसे करें?
-
3 सेकंड इनहेल: धीरे-धीरे चलते हुए नाक से 3 सेकंड तक सांस अंदर लें। रीढ़ को सीधा रखें।
-
7 सेकंड एक्सहेल: मुंह से 7 सेकंड तक सांस बाहर छोड़ें और पेट के अंदरूनी हिस्से को हल्का टाइट रखें।
-
छोटे कदम: छोटे-छोटे स्टेप्स लें ताकि इनर कोर मसल्स एक्टिव हों।
-
पोश्चर का ध्यान: चेस्ट खुला रखें, ठोड़ी ऊपर और कंधे ढीले रखें।
-
10-12 मिनट रोजाना: रोजाना 10-12 मिनट जापानी वॉक करें। 2-3 हफ्तों में बदलाव महसूस होने लगेगा।
फायदे
-
इनर कोर मसल्स एक्टिव करता है
-
ब्लोटिंग कम करता है
-
फेफड़ों की क्षमता बढ़ाता है
-
कैलोरी बर्निंग बढ़ाता है
-
कमर स्लिम और टोंड दिखती है
स्टडीज क्या कहती हैं?
2025 की रिसर्च में 30 मिनट जापानी वॉक करने वालों में थाई मसल स्ट्रेंथ, एरोबिक फिटनेस और ब्लड प्रेशर में सुधार पाया गया। WebMD के अनुसार, यह ‘Interval Walking Training’ पर बेस्ड तकनीक कार्डियोवस्कुलर सिस्टम और कैलोरी बर्निंग क्षमता को बढ़ाती है।
जापानी वॉकिंग न केवल वजन घटाने में मदद करती है, बल्कि मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने, हार्ट और लंग्स की क्षमता बढ़ाने, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी सहायक है।

