जालोर का राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा मान, डॉ. घनश्याम व्यास का भव्य अभिनंदन
कुरुक्षेत्र में राष्ट्रस्तरीय सम्मान मिलने के बाद पहली बार जालोर पहुंचे डॉ. व्यास, शिक्षा में नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान के लिए हुआ सम्मान
जालोर (मुकेश सोलंकी)। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, सृजनात्मक प्रयोगों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान के लिए कुरुक्षेत्र में राष्ट्रस्तरीय सम्मान प्राप्त करने के बाद पहली बार जालोर पहुंचे विप्र फाउंडेशन के जिला महामंत्री (संगठन) डॉ. घनश्याम व्यास का भव्य अभिनंदन किया गया। विवेकानंद आदर्श पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में विप्र फाउंडेशन जालोर परिवार की ओर से उनका स्वागत किया गया।
माल्यार्पण और साफा पहनाकर किया स्वागत
जिलाध्यक्ष नैनसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. घनश्याम व्यास का माल्यार्पण कर और साफा पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्हें अभिनंदन-पत्र भी भेंट किया गया।
समारोह में वक्ताओं ने डॉ. व्यास की उपलब्धि को जालोर के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचार और रचनात्मक प्रयोगों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिल रही है।
शिक्षा में नवाचार पर दिया जोर
वक्ताओं ने कहा कि डॉ. व्यास ने शिक्षा को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित रखने के बजाय प्रयोग, प्रकल्प, संस्कार और सृजनात्मकता से जोड़ने का प्रयास किया है। उनके कार्यों को भारतीय ज्ञान-परंपरा और आधुनिक शिक्षा पद्धति के बीच एक उपयोगी सेतु के रूप में रेखांकित किया गया।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति शिक्षक का समर्पण शिक्षा को समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बना सकता है।
उपलब्धि को बताया जालोर का गौरव
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. व्यास को मिला राष्ट्रीय स्तर का सम्मान उनके व्यक्तिगत योगदान के साथ-साथ जालोर के शिक्षक समाज और यहां की शैक्षिक प्रतिभा के लिए भी गौरव का विषय है। विप्र फाउंडेशन परिवार ने उनकी उपलब्धि को नवाचार और रचनात्मक सोच से जुड़ी उपलब्धि बताते हुए उनके उज्ज्वल एवं सृजनशील भविष्य की कामना की।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मानाराम राजपुरोहित (जुंजाणी), ललितप्रसाद दवे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश कुमार दवे, अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष किशोरसिंह राजपुरोहित, मनोज शर्मा, ललित कुमार शर्मा सहित विप्र फाउंडेशन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
