Jaipur की रागिनी श्रीवास्तव नेपाल में “मातृ भाषा रत्न” मानद उपाधि से सम्मानित
Jaipur । जयपुर की रागिनी श्रीवास्तव को नेपाल की साहित्यिक संस्था शब्द प्रतिभा खोज फाउंडेशन द्वारा “मातृ भाषा रत्न” मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें अन्तरराष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर प्रदान किया गया।
साहित्य के क्षेत्र में मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान
संस्था की ओर से रागिनी श्रीवास्तव को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मातृ भाषा के प्रति उनके समर्पण और साहित्यिक योगदान को देखते हुए यह उपाधि दी गई। नेपाल की साहित्यिक संस्था द्वारा मिला यह सम्मान जयपुर और राजस्थान के साहित्य जगत के लिए गौरव की बात है।
जयपुर में खुशी की लहर
इस उपलब्धि की खबर मिलते ही जयपुर में खुशी की लहर दौड़ गई। शहर के अनेक कवियों और साहित्यकारों ने रागिनी श्रीवास्तव को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
