—Advertisement—

जबलपुर में मुनि निष्कम्प सागर जी ने किया जैन परिचय सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन, 27 दिसंबर को इंदौर में आयोजन

Author Picture
Published On: 11 October 2026
9fce1a9c 9399 463b 9256 91aa535a8d39

—Advertisement—

जबलपुर में मुनि श्री निष्कम्प सागर जी के सान्निध्य में अंतर्राष्ट्रीय जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन का पोस्टर विमोचित। सम्मेलन 27 दिसंबर को इंदौर में होगा।

मुनि श्री निष्कम्प सागर जी के सानिध्य में अंतराष्ट्रीय जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन

दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा आयोजित किया जाएगा 27 दिसंबर को इंदौर में होगा अंतर्राष्ट्रीय जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन

जबलपुर, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के तत्वावधान में आगामी 27 दिसंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन के पोस्टर का रविवार, 11 अक्टूबर को कंचन विहार स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में विमोचन किया गया। कार्यक्रम परम पूज्य मुनि श्री 108 निष्कम्प सागर जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ।

विमोचन कार्यक्रम में महाकौशल-विंध्य रीजन के अध्यक्ष सीए मनोज जैन, सचिव हेमंत जैन, कोषाध्यक्ष सुनील घीया, अतिरिक्त महासचिव प्रदीप ममता एवं प्रवीण जैन सहित मेन ग्रुप से अंशुल शेलजा घीया उपस्थित रहे। नगर ग्रुप से सुधीर जैन लक्ष्मी, पंकज प्रतिभा, साधना दिलीप एवं अजय निवेदिता ने सहभागिता की। संस्कारधानी ग्रुप की सचिव चित्रा सुनील घीया, अजय निरमा, बाल ब्रह्मचारी श्री संजय कटंगा सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

इस अवसर पर महाकौशल-विंध्य रीजन को मुनि श्री निष्कम्प सागर जी महाराज का पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उपस्थितजनों ने मुनिश्री से मंगल आशीर्वाद प्राप्त कर सम्मेलन की सफलता की कामना की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि परिचय सम्मेलन जैन समाज के युवक-युवतियों को योग्य जीवनसाथी के चयन के लिए एक साझा मंच उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण पहल है। इससे सामाजिक संपर्क, आपसी परिचय और समाज में एकता एवं सद्भाव को बढ़ावा मिलेगा।

समाचारों को जन-जन तक पहुंचाने में योगदान के लिए राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नितिन जी जैन एवं सुबोध कामरेड जी का अभिनंदन भी किया गया।

*नितिन जैन*
राष्ट्रीय मीडिया संयोजक
दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन

fcbc33ff 7fac 488f 8ba4 8f27bcdad906

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp