सारंगपुर में Jain समाज की महिलाओं ने किया नवकार महामंत्र जाप :
एक साथ हुआ अनुष्ठान, लोगों ने किया सामूहिक जाप
सचित्र एसआरपी 18 सामूहिक जाप
का हुआ आयोजन।
न्यूज, सारंगपुर।
मनोज कुमार पुष्पत से की रिपोर्ट
गुरुवार को स्थानीय शिवधाम कालोनी में श्वेतांबर Jain समाज की महिलाओं नवकार मंत्र सामूहिक जाप का आयोजन किया। समाजजनों ने विश्व शांति और सद्भाव और अच्छी बारिश के उद्देश्य से यह जाप किया। नवकार महामंत्र का गुंजन हुआ। समाजसेविका अनुराधा बरडिया ने णमोकार महामंत्र (नवकार मंत्र) को जैन धर्म का सर्वोच्च मंत्र बताया। उन्होंने कहा कि इसके नियमित जाप से मानसिक शांति, एकाग्रता, पुण्य का संचय और पापों का नाश होता है। यह मंत्र पंच परमेष्ठी को समर्पित है और आत्म-शुद्धि, संकट मुक्ति तथा आध्यात्मिक विकास में सहायक है। इस मौके पर ज्योति जैन कोटा, निर्मला सांकला, तिलका सांकला, ललिता श्रीमाल, उषा श्रीमाल, ज्योति बरडिया, सुनीता श्रीमाल, ज्योति श्रीमाल, टीना बरडिया, प्रीति बरडिया, सुभद्रा बावेल, रेखा श्रीमाल, नीता लुनावत, दिव्या लुनावत, मोहिनी श्रीमाल, तृप्ति जैन, वंदना पारख आदि उपस्थित थी। अंत में आभार प्रीति जैन ने माना।
