इंदौर में सुगंध दशमी पर जैन मंदिरों में सजी भव्य झांकियां और मंडल जी
इंदौर (Rajesh Jain Daddoo News): पर्युषण पर्व 2025 के छठवें दिन सुगंध दशमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शहर के प्रमुख जैन जिनालयों में आकर्षक झांकियां लगाई गईं और भव्य मंडल जी सजाए गए।
श्री चंद्रनाथ जिनालय, अंबिकापुरी में परंपरा अनुसार इस वर्ष भी विशेष झांकी तैयार की गई। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने जानकारी दी कि मंदिर परिसर में बनी झांकी ने समाजजनों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी भरत कुसुम मोदी ने झांकी का उद्घाटन कर किया। इस झांकी में कोल्हापुर जिले के नंदनी ग्राम के जैन मठ में रहने वाली माधुरी हथनी का जीवंत चित्रण किया गया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में जैन समाजजन उपस्थित रहे और अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
