Jain Ratna Award Indore 2026 के तहत 4 जनवरी को इंदौर में शिक्षक, पत्रकार, खिलाड़ी और समाजसेवियों का सम्मान होगा। जानिए पूरी सूची और आयोजन विवरण।
इंदौर। प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी दैनिक समाचार पत्र बिजनेस दर्पण द्वारा सालाना अलंकरण सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। जैन रत्न अवार्ड, शिक्षक, पत्रकार, प्रतिभा एवं समाजसेवी सम्मान समारोह के नाम से यह आयोजन 4 जनवरी (रविवार) को सुबह 10 बजे, साउथ तुकोगंज स्थित जाल सभागृह में संपन्न होगा। इस अवसर पर 20 से अधिक विशिष्ट व्यक्तियों को विभिन्न अलंकरणों से सम्मानित किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए बिजनेस दर्पण के प्रधान संपादक हेमंत जैन ने बताया कि यह अवार्ड उन व्यक्तियों को प्रदान किए जाएंगे, जिन्होंने शिक्षा, पत्रकारिता और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है।
अलंकरण समारोह के मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर होंगी।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक मालिनी गौड़ तथा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सदस्य डॉ. भरत शर्मा उपस्थित रहेंगे।
इसके अलावा विशेष अतिथियों में उद्योगपति व समाजसेवी तथा मोयरा सरिया के प्रमुख संदीप जैन, फास्ट एकेडमी के अशोक बड़जात्या, ऐरावत ग्रुप के हेमचंद झांझरी, समाजसेवी अतुल सेठी, गिन्नी ग्रुप के गजेंद्र जैन, भारत पशु आहार के महेंद्र बड़जात्या, श्री राजवंश ग्रुप के दीपम शुक्ला व शुभम शुक्ला, शुभराज ग्रुप के नवीन गोधा, आईपीएस एकेडमी के योगेंद्र जैन (बाबा) तथा समाजसेवी एम. के. जैन शामिल होंगे।
समारोह में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के कुलपति राकेश सिंघई, एमपी शुल्क विनियामक आयोग के अध्यक्ष प्रो. रविंद्र कान्हेरे, राजीव दीक्षित (भोपाल), प्रो. नेहा झांझरी, मध्य प्रदेश साहित्य परिषद के निदेशक डॉ. विकास दवे, इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम, वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल, भूपेंद्र सिंह, राम कृष्ण मुले (नईदुनिया), महिला पत्रकार प्रियंका पांडेय, पत्रकार अंशुल मुकाती, अभिषेक कानूनगो, विनोद पाठक सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहेंगे।
खेल और फिटनेस के क्षेत्र से लेडी बॉडी बिल्डर वंदना ठाकुर, आर्म रेसलर यश ठाकुर, क्रिकेट कोच प्रवीण सिंघला, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर तथा महिला क्रिकेट खिलाड़ी अनादी तागड़े को जैन रत्न अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। वहीं जैन रत्न अवार्ड से समाजसेवी संजय लोहाड़िया और विमल झांझरी को सम्मानित किया जाएगा।
