*2027 जनगणना में जैन समाज की सजगता पर मंथन कल, परम पूज्य गुरुदेव सुधासागर जी के सानिध्य में सभी संगठनों की बैठक*
राजेश जैन दद्दू
*इंदौर।*
राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ* द्वारा आगामी 2027 में होने वाली जनगणना के संबंध में सकल जैन समाज में जागरूकता लाने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया है। राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ के प्रचारक राजेश जैन दद्दू एवं मयंक जैन ने कहा कि यह बैठक परम पूज्य निर्यापक मुनि पुंगव 108 श्री सुधासागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित होगी, जिसमें इंदौर के सभी सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। दद्दू ने समस्त संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारीयों से आह्वान करते हुए कहा कि इस मिटिग में अवश्य पधारें बैठक का विवरण दिनांक : 01 सितंबर 2026, मंगलवार (कल)
*समय :* दोपहर 4:30 बजे
*स्थान :*तीर्थ स्वरूप आदिनाथ दिगंबर जैन जिनालय, छत्रपति नगर, इंदौर राष्ट्रीय जिन शासन
संघ के अध्यक्ष *राकेश गोहिल* एवं उपाध्यक्ष *टी.के. वेद* ने बताया कि जनगणना में जैन धर्मावलंबियों की सही गणना, जैन समाज की वास्तविक संख्या दर्ज कराना और इस हेतु जन-जागरूकता अभियान की रूपरेखा पर इस बैठक में चर्चा की जाएगी। सभी समाजजनों से उपस्थित होकर अपने सुझाव देने का विनम्र निवेदन किया गया है।
