—Advertisement—

जैन समाज समाचार: नागदा में सकलेचा परिवार द्वारा श्रेणीतप तपस्या अनुमोदनार्थ भोजन वितरण

Author Picture
Published On: 18 September 2025
Untitled 1

—Advertisement—

नागदा में सकलेचा परिवार ने श्रेणीतप तपस्या के अनुमोदनार्थ कराया अन्न क्षेत्र में भोजन वितरण

नागदा, 18 सितम्बर 2025।
श्रीमती संगीता सकलेचा के तीन माह से निरंतर चल रहे श्रेणीतप की दीर्घ तपस्या के अनुमोदनार्थ गुरुवार को सकलेचा परिवार द्वारा सार्वजनिक अन्नपूर्णा अन्न क्षेत्र में दरिद्र नारायणों को भोजन वितरण किया गया।

पूज्य मुनिश्री के सानिध्य में हुआ आयोजन

यह कार्यक्रम “अणुवत्स” पूज्य श्री संयतमुनि जी म.सा., सेवाभावी पूज्य श्री हेमंतमुनि जी म.सा., मधुर व्याख्यानी पूज्य श्री आदित्यमुनि जी म.सा. एवं पूज्य श्री अचलमुनि जी म.सा. (ठाणा-4) के कुशल सानिध्य में सम्पन्न हुआ।

तपस्या अनुमोदन एवं बहुमान

अन्न क्षेत्र समिति एवं समाजजनों ने तपस्वी श्रीमती संगीता सकलेचा का शाल व माला पहनाकर बहुमान किया तथा उनकी तपस्या की अनुमोदना की।

प्रमुख समाजजन रहे उपस्थित

इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। प्रमुख उपस्थितियों में –
सुनिल सकलेचा, अनुज नाहर, सुनीता सकलेचा, तनीषा नाहर, शिवानी सकलेचा, सन्तोष नाहटा, कमल जैन, मनीष चपलोत, अमित बम, राकेश औरा, दीपक गांग, मनोज गांग, प्रकाश चपलोत, शरद जैन, जीवनलाल जैन (चायवाले), आदित्य मेहता जैन, आशीष पोरवाल, निलेश पोरवार, शिवप्रसाद तिवारी, सुनिल गुप्ता, सुरेश खंडेलवाल, भाटिया जी, राव जी, राजेश सकलेचा भाईजी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp