जगन्नाथ रथ यात्रा 19 जुलाई को
संवादाता : कौशिक पण्डित
Manawar , निप्र। यहां 19 जुलाई को निकलने वाली जगन्नाथ रथयात्रा बंक नाथ अटल दरबार महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से निकलेगी।
यात्रा के संयोजक श्री गिरीश जी पाटीदार उर्फ सोनू भाई पाटीदार *बोल-बम* ने बताया कि हरे कृष्णा टीम और सकल हिन्दू समाज निकाली जा रही है। इस रथयात्रा का यह द्वितीय वर्ष है।
दोपहर साढ़े तीन बजे से प्रारंभ होने वाली रथयात्रा को सैकड़ों श्रद्धालु रथयात्रा को रस्से से खींच कर पुण्य
लाभ अर्जित करेंगे। *सोनू पाटीदार* ने नगर व आसपास
की धर्म प्रेमी जनता से रथयात्रा में शामिल होकर लाभ लेने की अपील की है। रथ में भगवान जगन्नाथ, बलदेव तथा सुभद्रा की मूर्ति विराजमान रहेंगी। यात्रा की तैयारियां लगातार जारी है।
दैनिक स्वराज वाणी के लिए मनावर से कौशिक पंडित की रिपोर्ट
