रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 के 100 से अधिक क्लब चलाएँगे अभियान; जबलपुर में निकलेगी विशाल जागरूकता रैली
Jabalpur । पोलियो मुक्त विश्व के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3261 के तत्वावधान में रोटरी पोलियो डे के अवसर पर 24 अक्टूबर को मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में व्यापक पोलियो जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। तीनों राज्यों के 100 से अधिक रोटरी क्लब अपने-अपने शहरों में विभिन्न स्तरों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
अभियान की तैयारियाँ
डिस्ट्रिक्ट पोलियो कमेटी के चेयरमैन रोटे भरत डागा के नेतृत्व में अभियान को सफल बनाने की तैयारियाँ चल रही हैं। टीम ओजस्वनि के सभी असिस्टेंट गवर्नर, सिटी को-ऑर्डिनेटर, क्लब अध्यक्षों और सचिवों के साथ डिस्ट्रिक्ट पदाधिकारियों और रोटेरियन दंपतियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Jabalpur में निकलेगी विशाल रैली
डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी (मप्र) रोटे नितिन जैन ने बताया कि रोटरी विश्व पोलियो दिवस पर जबलपुर में विशाल जागरूकता रैली आयोजित होगी। रैली के जरिए आमजन को पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूक करने और अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया जाएगा।
रैली को सफल बनाने के लिए पूर्व प्रांतपाल रोटे सुनील फाटक, रैली संयोजक रोटे एन.के. श्रीवास्तव, को-चेयरमैन पब्लिक इमेज रोटे अंकुर माहेश्वरी, सिटी कोऑर्डिनेटर रोटे अमित जैन, असिस्टेंट गवर्नर रोटे रवि वैश्य, रोटे डॉ. शोभित वर्मा, रोटे अनिल दुबे, रोटे राकेश नेमा और रोटे शिखा पौराणिक सहित अन्य रोटेरियन प्रयासरत हैं।
रोटरी का उद्देश्य है कि समाज के हर वर्ग तक पोलियो उन्मूलन का संदेश पहुँचे और सामूहिक प्रयासों से पोलियो मुक्त विश्व के लक्ष्य को मजबूती मिले।
नितिन जैन, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी, मप्र, रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3261
