जबलपुर को मिली बड़ी सौगात: मध्य प्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर आज लोकार्पित
आज जबलपुर में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहलाल यादव राज्य के सबसे बड़े फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे। यह फ्लाईओवर न केवल जबलपुर बल्कि पूरे प्रदेश की यातायात व्यवस्था को नई दिशा देगा।
जबलपुर को मिली बड़ी सौगात: मध्यप्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर तैयार, गडकरी और सीएम यादव करेंगे लोकार्पण
जबलपुर (भोपाल ब्यूरो समाचार)। मध्यप्रदेश ने आज विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। जबलपुर में राज्य का सबसे लंबा और अत्याधुनिक फ्लाईओवर बनकर तैयार हो गया है। शनिवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस मेगा प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे। यह फ्लाईओवर न केवल जबलपुर के ट्रैफिक सिस्टम को बदलने वाला है बल्कि इसे प्रदेश के नए शहरी मॉडल की पहचान के रूप में भी देखा जा रहा है।
4,700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण
कार्यक्रम के दौरान गडकरी और सीएम यादव संयुक्त रूप से 186 किलोमीटर लंबी 10 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं पर कुल निवेश 4,706 करोड़ रुपये का है। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
जबलपुर फ्लाईओवर की खासियत (Longest Flyover MP Highlights)
- लागत: लगभग 1052 करोड़ रुपये
- लंबाई: 6.855 किलोमीटर (करीब 7 किमी), 12 मीटर ऊँचा
- मार्ग: मदनमहल से दमोह नाका तक सीधी कनेक्टिविटी
- समय की बचत: पहले 40–45 मिनट लगते थे, अब सफर सिर्फ 6–8 मिनट में पूरा
- रेलवे पर केबल स्टे ब्रिज: 192 मीटर लंबा सिंगल स्पान ब्रिज
- एक्स्ट्रा डोज केबल स्टे ब्रिज: 385 मीटर लंबाई
- बो-स्ट्रिंग ब्रिज: कुल 3, जिनमें 2 रानीताल और 1 बलदेवबाग क्षेत्र में (प्रत्येक 70 मीटर लंबा, स्टील से निर्मित)
- सुविधाएँ: फ्लाईओवर के नीचे बने बच्चों के पार्क, ओपन जिम, बास्केटबॉल कोर्ट
- हरियाली: पर्यावरण संरक्षण के लिए 50,000 पौधों का रोपण
जबलपुर को मिलेगा महानगरीय यातायात स्वरूप
इंजीनियरिंग की आधुनिक तकनीक से निर्मित यह फ्लाईओवर जबलपुर को महानगरीय पहचान दिलाने वाला है। छह साल की अवधि में तैयार हुआ यह प्रोजेक्ट अब ट्रैफिक जाम से राहत देने के साथ-साथ व्यवसायिक गतिविधियों के लिए भी वरदान साबित होगा। स्मार्ट लाइटिंग और सुरक्षा फीचर्स से सुसज्जित यह कॉरिडोर प्रदेश में शहरी ढांचे और इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास का प्रतीक है।
प्रदेश के विकास का नया अध्याय
विशेषज्ञों का मानना है कि यह फ्लाईओवर न केवल मध्यप्रदेश बल्कि देशभर के लिए इंजीनियरिंग का एक अद्भुत उदाहरण है। इसकी डिज़ाइन, निर्माण और उपयोगिता आने वाले समय में अन्य बड़े शहरों के लिए रोल मॉडल बनेगी।

