—Advertisement—

Indore में जल संकट गहराया : प्रदेश को सबसे अधिक टैक्स देने वाले शहर को 2 दिन में 30 मिनट पानी, आधी आबादी आज भी बोरिंग पर निर्भर – राजेश जैन दद्दू ने चेताया*

Author Picture
Published On: 14 October 2026
Indore में जल संकट गहराया : प्रदेश को सबसे अधिक टैक्स देने वाले शहर को 2 दिन में 30 मिनट पानी, आधी आबादी आज भी बोरिंग पर निर्भर - राजेश जैन दद्दू ने चेताया*

—Advertisement—

Indore में जल संकट गहराया : प्रदेश को सबसे अधिक टैक्स देने वाले शहर को 2 दिन में 30 मिनट पानी, आधी आबादी आज भी बोरिंग पर निर्भर – राजेश जैन दद्दू ने चेताया

राजेश जैन दद्दू
इंदौर

*नर्मदा के 3 चरणों के बाद भी 40% जनता बोरिंग से पानी ले रही, जनवरी के बाद आधे बोरिंग सूख जाएंगे – 5 माह में नर्मदा का अगला चरण लाने की मांग*

पुर्व शहर कांग्रेस कमेटी महामंत्री राजेश जैन दद्दू ने शहर के गंभीर जल संकट पर चिंता व्यक्त करते हुए नगर निगम एवं शासन को चेताया है।
दद्दू ने कहा कि यह अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है कि 28 साल नगर निगम और प्रदेश में शासन के बाद भी प्रदेश को सबसे अधिक टैक्स देने वाले इंदौर शहर के नागरिकों को 2 दिन में 1 बार मात्र 30 मिनट पानी मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि और अधिक दुखद और शर्म की बात यह है कि नर्मदा के 3 चरण लाने के बाद ढोल तो खूब बजे, पर वास्तविकता यह है कि आर्थिक राजधानी की 40% जनता आज भी बोरिंग से पानी ले रही है। तालाब खाली हैं।

जनवरी के बाद भयंकर संकट –

इस बार जनवरी के बाद आधे से अधिक बोरिंग सूख जाएंगे, तालाबों से पानी मिलना बंद हो जाएगा, तो होगा क्या? उज्जैन-देवास को जिस लाइन से क्षिप्रा में पानी डाला जाता है, कह रहे हैं उससे यशवंत सागर में डालेंगे – क्या मात्र उससे पूर्ति होगी? फिर उन शहरों का क्या होगा?

अभी भी 5-6 माह का समय है –

पहले भी निवेदन किया, चेताया है कि अभी भी समय है, 5 से 6 माह का। फिर लोटा लेकर भागेंगे, एन वक्त पर तब हाहाकार के अलावा जनता को कुछ नहीं मिलेगा। जनलोक हित में मेरी मांग है कि *नर्मदा का एक या एक साथ 2 चरण तुरंत 5 माह में लाए जाएं*, बड़ी कंपनी को ठेका देकर। मेट्रो में इतना बर्बाद कर रहे हैं तो जल के लिए क्यों नहीं?
शहर के 9 विधायकगण, पार्षदगण, सांसद महोदय और सभी जनप्रतिनिधि समय रहते तुरंत ध्यान दें और शहर और शहर की जनता को आसन्न भयंकर संकट से राहत दिलाने की कृपा करें।

*विनीत -*
*राजेश जैन दद्दू*
*प्रवक्ता, दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, इंदौर*
*मीडिया प्रभारी, इंदौर*

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp