—Advertisement—

Indore का दिल दहला देने वाला हादसा: 112 कॉल फेल, तीन जिंदगियां खत्म

Author Picture
Published On: 13 January 2026
Indore
— भीषण टक्कर, टूटी कार और बुझते सपने: इंदौर हादसे की दर्दनाक कहानी

—Advertisement—

Indore सड़क हादसा: डायल 112 पर कॉल नहीं हो पाई कनेक्ट, राहगीर की सूचना से पुलिस को मिली जानकारी

Indore में शनिवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। इस दर्दनाक दुर्घटना में मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे प्रखर कासलीवाल और ट्रांसपोर्ट कारोबारी के बेटे मान संधू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनुष्का राठी नामक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे से जुड़ी कॉल डिटेल सामने आने के बाद कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए हैं।

Indore में जन्मदिन पार्टी से लौटते समय हुआ हादसा

Indore पुलिस जांच के अनुसार, यह हादसा लसूड़िया थाना क्षेत्र के कोको फार्म के पास आयोजित जन्मदिन पार्टी के बाद हुआ। शनिवार रात प्रखर कासलीवाल की जन्मदिन पार्टी आयोजित की गई थी, जिसमें प्रेरणा बच्चन, मान संधू और अनुष्का राठी भी शामिल थे। पार्टी देर रात करीब साढ़े 12 बजे समाप्त हो गई थी। इसके बाद सभी अपने-अपने घर जाने लगे। मान संधू पहले ही अपने घर भंवरकुआ क्षेत्र चला गया था, लेकिन रात करीब 2 बजे प्रखर, प्रेरणा और अनुष्का उसे वापस लेने के लिए उसके घर पहुंचे। इसके बाद चारों युवक-युवतियां राऊ थाना क्षेत्र में कुछ देर तक घूमते रहे। इसी दौरान सुबह लगभग 4 बजे प्रेरणा के भाई का फोन आया, जिसमें उन्होंने प्रेरणा को घर लौटने के लिए कहा।

खड़े डंपर में जा घुसी कार

इसके बाद सभी लोग राऊ से बायपास होते हुए विजय नगर की ओर रवाना हुए। सुबह करीब 4 बजकर 55 मिनट पर उनकी तेज रफ्तार कार बायपास पर खड़े एक डंपर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के वक्त कार की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है। टक्कर के बाद आगे की सीट पर बैठे प्रखर और मान संधू को गंभीर चोटें आईं, जबकि पीछे की सीट पर बैठी प्रेरणा बच्चन उछलकर आगे के शीशे से बाहर जा गिरीं। उनका सिर सीधे डंपर से टकराया, जिससे उन्हें सिर में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

डायल 112 पर कॉल करने की कोशिश, लेकिन नहीं हुआ कनेक्ट

हादसे के बाद मदद के लिए प्रखर कासलीवाल और मान संधू ने डायल 112 पर कॉल करने की कोशिश की थी, लेकिन उनकी कॉल कनेक्ट नहीं हो सकी। यह खुलासा Indore पुलिस द्वारा मृतकों की मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) निकालने के बाद हुआ है। गंभीर रूप से घायल होने के कारण समय पर मदद न मिल पाने से दोनों की जान चली गई। Indore पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कॉल करने का प्रयास जरूर किया गया था, लेकिन किसी कारणवश कॉल कनेक्ट नहीं हो सकी। इस पहलू की भी जांच की जा रही है कि उस समय नेटवर्क या तकनीकी समस्या तो नहीं थी।

राहगीर ने दी पुलिस को सूचना

Indore हादसे के कुछ समय बाद वहां से गुजर रहे एक वाहन चालक ने दुर्घटनाग्रस्त कार को देखा और तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद Indore पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, तब तक प्रेरणा, प्रखर और मान संधू की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल अनुष्का राठी को पहले इलाके के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए Indore के अन्य अस्पताल में शिफ्ट किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, अनुष्का के दिमाग में ब्लड क्लॉट है, लेकिन फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बयान दर्ज नहीं कर सकी पुलिस

अनुष्का की गंभीर स्थिति को देखते हुए Indore पुलिस अभी उसका बयान दर्ज नहीं कर सकी है। डॉक्टरों का कहना है कि जब उसकी तबीयत में और सुधार होगा, तभी वह बयान देने की स्थिति में होगी।Indore पुलिस का कहना है कि अनुष्का का बयान इस मामले की जांच में अहम साबित हो सकता है।

आफ्टर पार्टी बनी हादसे की वजह?

Indore पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जन्मदिन पार्टी समाप्त होने के बाद सभी लोग आफ्टर पार्टी के लिए निकले थे। इसी दौरान देर रात घूमने और तेज रफ्तार वाहन चलाने के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस दुर्घटना के अन्य पहलुओं जैसे वाहन की स्पीड, ड्राइवर की स्थिति और सुरक्षा मानकों की भी जांच कर रही है।

बाला बच्चन का भावुक पोस्ट

इस हृदयविदारक घटना के बाद पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन ने सोशल मीडिया पर बेटी प्रेरणा की याद में भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा कि एक पिता के लिए बेटी को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उनके पोस्ट पर बड़ी संख्या में लोग संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। वहीं प्रखर कासलीवाल के माता-पिता ने भी बेटे की मौत के बाद युवाओं से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा कि युवा जीवन अनमोल है, लापरवाही और तेज रफ्तार से दूरी बनाएं और सुरक्षित ड्राइविंग को प्राथमिकता दें।

पूरे प्रदेश में शोक की लहर

इस दर्दनाक सड़क हादसे के बाद Indore सहित पूरे प्रदेश में शोक का माहौल है। राजनीतिक, सामाजिक और आम नागरिकों ने घटना पर दुख जताया है और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। Indore पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे से जुड़े सभी तथ्यों की गहन पड़ताल की जा रही है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp