Indore पुलिस उपायुक्त मुख्यालय ने जारी किया आदेश, तीन निरीक्षकों को थानों और दो को क्राइम ब्रांच में किया पदस्थ
Indore। इंदौर नगरीय पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) कार्यालय ने मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को आदेश जारी कर तीन सहायक पुलिस आयुक्त और पांच निरीक्षकों सहित कुल आठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई पदस्थापना के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश के मुताबिक थाना रावजी बाजार में पदस्थ सहायक पुलिस आयुक्त उमेश यादव, थाना छोटी ग्वालटोली में पदस्थ सहायक पुलिस आयुक्त संजू कामले और थाना परदेशीपुरा में पदस्थ सहायक पुलिस आयुक्त आरडी कानवा को पुलिस आयुक्त कार्यालय में पदस्थ किया गया है।
तीन निरीक्षकों को थानों की जिम्मेदारी
रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षक दीप सिंह को थाना रावजी बाजार की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस नियंत्रण कक्ष में पदस्थ निरीक्षक पंकज द्विवेदी को थाना परदेशीपुरा, जबकि अपराध शाखा में पदस्थ निरीक्षक जितेंद्र यादव को थाना छोटी ग्वालटोली में पदस्थ किया गया है।
दो निरीक्षक क्राइम ब्रांच भेजे गए
रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षक लोकेंद्र सिंह खण्डेते और रामकुमार रघुवंशी को अपराध शाखा में नई पदस्थापना दी गई है। यह आदेश पुलिस आयुक्त महोदय की अनुमति के बाद पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) द्वारा जारी किया गया है।
