इंदौर: नमकीन हब के रूप में विश्व में पहचान बना रहा शहर – डॉ. भरत शर्मा
इंदौर: दक्षिण भारत और राजस्थान के व्यापारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने इंदौर शहर में एक विशेष अवलोकन दौरा आयोजित किया। इस दौरे का नेतृत्व भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय के सदस्य डॉ. भरत शर्मा ने किया। प्रतिनिधि मंडल ने देश-विदेश में अग्रणी वितरक “आकाश नमकीन” (हल्दीराम द्वारा संचालित) और “अग्रवाल 420 नमकीन” के उद्योगों का उत्पादन, तकनीकी प्रक्रियाएं और वितरण प्रणाली का अध्ययन किया और शहर के स्वाद को समझने हेतु साझा सर्वेक्षण किया।
डॉ. भरत शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि इंदौर को भारत का नमकीन हब कहा जाता है। यहाँ के नमकीन केवल खाने की वस्तु नहीं, बल्कि शहर की सांस्कृतिक पहचान और मेहमाननवाज़ी का हिस्सा हैं। उन्होंने बताया कि एमएसएमई मंत्रालय और उद्योग विभाग की पहल से इंदौर में नमकीन क्लस्टर का गठन हुआ, जिसने न केवल शहर की अर्थव्यवस्था को सशक्त किया बल्कि रोजगार के अवसर बढ़ाए और छोटे उद्योगों को आधुनिक तकनीक व गुणवत्ता नियंत्रण के माध्यम से संगठित किया।
प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे:
-
हल्दीराम, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश प्रबंधक: ए. के. त्यागी
-
आकाश नमकीन: रजनीश गुप्ता
-
अग्रवाल नमकीन के संस्थापक: नरेश अग्रवाल
-
राजस्थान से: अरविंद पुरोहित
-
विशाखापट्टनम से: आदर्श जोशी, विक्की, अविन परदासानी
-
अन्नपूर्णा नमकीन, मध्यप्रदेश: राकेश खंडेलवाल, कुमार और आदित्य
इस दौरे में प्रतिनिधियों ने नमकीन उत्पादन प्रक्रिया, मशीनरी, तकनीकी नवाचार और वितरण प्रणाली का गहन अध्ययन किया। इस पहल से इंदौर के नमकीन उद्योग को वैश्विक स्तर पर पहचान और छोटे व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा।
